scriptपाकिस्तान जेलों में बंद 100 मछुआरे पहुंचे वेरावल | Around 100 Indian fisherman returned veraval from Pakistan | Patrika News
अहमदाबाद

पाकिस्तान जेलों में बंद 100 मछुआरे पहुंचे वेरावल

-खुशी के निकले आंसू

अहमदाबादApr 25, 2019 / 11:36 pm

Uday Kumar Patel

Indian fisherman, Pakistan jail

पाकिस्तान जेलों में बंद 100 मछुआरे पहुंचे वेरावल

वेरावल/गांधीनगर. पाकिस्तान की जेलों में बंद करीब 100 मछुआरे गुरुवार को अपने वतन पहुंच गए। पाकिस्तान से रिहा हुए ये मछुआरे गुरुवार को जब वेरावल पहुंचे तो इनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मछुआरे के परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू देखे गए।
ये मछुआरे डेढ़-दो वर्ष पहले गुजरात के समुद्र में मछली पकड़ते हुए पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चले गए थे। इन मछुआरों को पाकिस्तानी मरीन सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने पकड़ लिया था इसके बाद यह मछुआरे वहां पर करीब 2 वर्षों तक जेल में रहने के बाद गुरुवार को वापस लौटे। इन मछुआरों में गिर सोमनाथ जिले के 81, पोरबंदर जिले के 5, दीव के 10, भावनगर जिले के 2 तथा अहमदाबाद व जूनागढ़ का एक-एक मछुआरा शामिल है।
वेरावल के मत्स्य उद्योग विभाग के सहायक निदेशक तुषार पुरोहित ने बताया कि अगले महीने की शुरुआत में और 55 मशहूर भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों से रिहा होंगे। इस तरह पाकिस्तान की जेलों में बंद सैकड़ों मछुआरे चार चरणों में रिहा किए जाएंगे। अगले चरण में रिहा होने वाले मछुआरों में सबसे ज्यादा 44 मछुआरे गिर सोमनाथ जिले पोरबंदर का एक अमरेली का तीन राजकोट का एक और मछुआरे शामिल हैं। इन मछुआरों की रिहाई के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास जारी है।

Home / Ahmedabad / पाकिस्तान जेलों में बंद 100 मछुआरे पहुंचे वेरावल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो