दलित युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
जूनागढ़. जिले की माणावदर तहसील के कोठारिया गांव में जान से मारने की धमकी से परेशान दलित युवक के आत्मदाह के प्रयास का मामला सामने आया है। झुलसी हालत में दलित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोठारिया गांव निवासी जगदीश भोजभाई राठौड़ (३५) ने मंगलवार रात को केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में माणावदर पुलिस थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गांव में भीम एकादशी पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ा था। जुए की सूचना जगदीश ने दी होने की आशंका में गांव के चार लोगों ने जगदीश को धमकी दी थी, जिससे परेशान होकर जगदीश ने आत्मदाह का प्रयास किया।

किशोरी से दुष्कर्म
वडोदरा. शहर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने बुधवार को पाणीगेट पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में अनवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तांदळजा क्षेत्र में आशीयानानगर निवासी इम्तियाद जेल से छूटने की बात कहकर अनवर किशोरी को पाणीगेट क्षेत्र के राजाराणी क्षेत्र निवासी फरीदा के घर ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर अनवर ने दुष्कर्म किया। किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी थी।