scriptGujarat: भाजपा ने कांग्रेस पर संतों की छवि बिगाडऩे का लगाया आरोप | BJP accuses Congress of maligning image of Saints | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: भाजपा ने कांग्रेस पर संतों की छवि बिगाडऩे का लगाया आरोप

-गुजरात विधानसभा में हंगामा

अहमदाबादJul 16, 2019 / 12:08 am

Uday Kumar Patel

Gujarat assembly, Saints, Congress., BJP

Gujarat: भाजपा ने कांग्रेस पर संतों की छवि बिगाडऩे का लगाया आरोप

गांधीनगर. राज्य विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस पर संतों की छवि बिगाडऩे का आरोप लगाया है। राज्य विधानसभा में सोमवार को गुजरात विधानसभा में इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार खींचातानी हुई।
कांग्रेस के विधायक आनंद चौधरी ने एक प्रसिद्ध संत का नाम लेते हुए यह कहा कि ऐसे संतों और ऐसे ऊंचे लोगों के बड़े लोगों के नाम पर काला बाजार की जाती है और अनाज का जत्था उठा लिया जाता है।
इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर संतों की छवि को बिगाडऩे का आरोप लगाया। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कांग्रेस विधायक की ओर से पूछा गया सवाल उचित नहीं है और इसके लिए उन्हें या तो या प्रश्न वापस लेना चाहिए या फिर माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी नितिन पटेल की बात का समर्थन करते हुए यह बात कही।
उधर विपक्ष के नेता माफी मांगे जाने से इंकार किया और साथ में यह कहा कि प्रसिद्ध संत और सांसद जैसे कई जाने-माने लोगों के नाम पर कालाबाजारी करते हुए लोग अनाज का जत्था उठाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऐसे मामलों में किसी का नाम लेना उचित नहीं है।
धानाणी ने कहा कि खाद्य माफिया इस तरह की कालाबाजारी में लिप्त हैं। धनानी ने यह भी कहा कि उनके पास इस संबंध में सबूत भी हैं। इसके बाद उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि विपक्ष की ओर से संतों की छवि को बदनाम किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी से संत पर की गई टिप्पणी को लेकर माफी मांगने को कहा। पटेल ने भी कहा कि यदि धनानी इस संबंध में सबूत नहीं दे पाते हैं तो उन्हें माफी मांगने का चाहिए।

Home / Ahmedabad / Gujarat: भाजपा ने कांग्रेस पर संतों की छवि बिगाडऩे का लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो