scriptअमित शाह की धमाकेदार शुरुआत,गुजरात में सभी 26 सीटों पर भाजपा आगे | BJP leading in all the 26 Lok Sabha seats in Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

अमित शाह की धमाकेदार शुरुआत,गुजरात में सभी 26 सीटों पर भाजपा आगे

-शुरुआती रूझानों में भाजपा को बढ़त

अहमदाबादMay 23, 2019 / 11:38 am

Uday Kumar Patel

BJP, Gujarat, 26 lok sabha seats

अमित शाह की धमाकेदार शुरुआत


अहमदाबाद. लोकसभा चुनावों में गुजरात में एक बार फिर भाजपा सभी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा एक बार फिर 2014 के लोकसभा चुनाव में सभी 26 सीटों वाला जादू बनाए जाने की स्थिति में है। कांग्रेस को इस बार भी एक भी सीट पर बढ़त नहीं मिली है।
गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कांग्रेस के निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ सी जे चावड़ा से लगातार आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की गणना के बाद शाह 21560 से आगे चल रहे थे, दूसरे राउंड में 52453, तीसरे राउंड में 79789 तथा चौथे राउंड में 1 लाख 31 हजार 475 वोट से आगे चल रहे हैं। अंतिम सूचना के मुताबिक शाह 2 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैंं।
आणंद लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी भाजपा प्रत्याशी मितेश पटेल से 60 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री जसवंत सिंह भाभोर कांग्रेस प्रत्याशी बाबू कटारा से तकरीबन 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Home / Ahmedabad / अमित शाह की धमाकेदार शुरुआत,गुजरात में सभी 26 सीटों पर भाजपा आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो