scriptभाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन २१ से | BJP National Mahila Morcha adhiveshan from tomorrow | Patrika News
अहमदाबाद

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन २१ से

-रूपाणी ध्वजारोहण करेंगे, वाघाणी प्रदर्शनी का उद्घाटन

अहमदाबादDec 20, 2018 / 10:49 pm

Uday Kumar Patel

 BJP Mahila Morcha adhiveshan, Gandhinagar

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन २१ से

गांधीनगर. भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अधिवेशन शुक्रवार से गांधीनगर के पास अडालज स्थित त्रिमंदिर में आरंभ होगा। उद्घाटन अवसर पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इस सत्र में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजया राहटकर व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे उपस्थित रहेंगी।
उद्घाटन के बाद रूपाणी के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वाघाणी के हाथों प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा।
उद्घाटन सत्र के बाद दूसरे सत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव व राष्ट्रीय संगटन महामंत्री रामलाल की ओर से संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ दिखाई जाएगी। पहले दिन के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विशेष आमंत्रितों की एक विशेष बैठक आयोजित होगी।
22 दिसम्बर के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सभी राज्यों से 500 से ज्यादा महिला कार्यकर्ता व गुजरात से 20 हजार महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी। भाजपा की सरकार में सात केन्द्रीय महिला मंत्री हैं जिनमें दो महिला मंत्री अतिमहत्वपूर्ण सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति में हैं। देश भर में छह महिला राज्यपाल अपनी सेवाएं दे रही हैं वहीं लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सुमित्रा महाजन अपनी सेवा दे रहे हैं। तमिनलाडु में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महिला हैं।
भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, जिला पंचायत-नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर महिलाएं कार्यरत हैं।
भाजपा की मध्य गुजरात की छह लोकसभा सीटों की समीक्षा

अहमदाबाद. प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को मध्य गुजरात की छह लोकसभा सीट की समीक्षा की। इन सीटो में छोटाउदेपुर, वडोदरा, पंचमहाल, दाहोद, खेड़ा व आणंद की सीटें शामिल हैं। गांधीनगर में प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसाणिया की उपस्थिति में यह समीक्षा की गई।

Home / Ahmedabad / भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अधिवेशन २१ से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो