scriptअमित शाह के लिए भाजपा का घर-घर चलो संपर्क अभियान | BJP started Home to Home campaign for Amit Shah | Patrika News
अहमदाबाद

अमित शाह के लिए भाजपा का घर-घर चलो संपर्क अभियान

-प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने गांधीनगर से कराया आरंभ अभियान

अहमदाबादMar 24, 2019 / 12:25 am

Uday Kumar Patel

BJP, Amit Shah

अमित शाह के लिए भाजपा का घर-घर चलो संपर्क अभियान

अहमदाबाद. गुजरात से 26 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने अब तक गांधीनगर सीट के उम्मीदवार के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम की घोषणा की है।
इसके साथ ही भाजपा ने शनिवार से अपना चुनावी प्रचार अभियान आरंभ कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने गांधीनगर में रूपाल स्थित प्रसिद्ध वरदायिणी माता मंदिर में दर्शन कर भाजपा के घर-घर चलो संपर्क अभियान आरंभ किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐेसे में यह उनकी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कर्तव्य है कि वे घर-घर प्रचार संपर्क अभियान की शुरुआत करें। शाह के 28 मार्च को नामांकन भरे जाने की पूरी संभावना है।
उन्होंने कहा कि गुजरात में मेरा घर भाजपा का घर चरितार्थ कर प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र भारत के मन की बात व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे।
इस अभियान के दौरान राज्य की सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार से विस्तारक मंडल व वार्ड के सभी बूथों पर जाकर जानकारी से जुड़ी पत्रिका व स्टीकर का वितरण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो