script‘कलÓ था गुलजार ‘आजÓ इक्का दुक्का कार्यकर्ता | BJP workers not to seen at BJP office in City ahmedabad | Patrika News
अहमदाबाद

‘कलÓ था गुलजार ‘आजÓ इक्का दुक्का कार्यकर्ता

भाजपा का खानपुर कार्यालय

अहमदाबादMay 24, 2019 / 10:54 pm

Pushpendra Rajput

BJP office

‘कलÓ था गुलजार ‘आजÓ इक्का दुक्का कार्यकर्ता

अहमदाबाद. खानपुर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय जहां से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। कल यानी कि गुरुवार को भाजपा की जीत के जश्न में कार्यालय गुलजार था। न सिर्फ कार्यकर्ता बल्कि नेताओं से यह अटा रहा था, लेकिन शुक्रवार को कार्यालय पर इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही नहीं नजर आए।
खानपुर का यह कार्यालय नरेन्द्र मोदी के कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का गवाह है। वर्ष २०१३- 2014 तक यह कार्यालय भाजपा की प्रदेश इकाई का कार्यालय था। बाद में जब नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ा था उस समय भाजपा का गुजरात इकाई का कार्यालय- गांधीनगर में कमलम् स्थानांतरित हो गया। इस कार्यालय को अहमदाबाद शहर इकाई का कार्यालय बना दिया गया।
गुरुवार को जैसे-जैसे भाजपा की सीटों में बढ़त हो रही थी। कार्यालय के सामने पटाखों की लडिय़ां चल रही थी। मिठाइयां बांटी बांटकर जश्न मना रहे थे, लेकिन शुक्रवार को जब इस कार्यालय का दौरा किया तो रौनक गायब थी जो कल नजर आ रही थी। ऊपर मंजिल पर रिसेप्सन में एक-दो कार्यकर्ता बैठे थे। वे पार्टी की कोई भी बात करते नजर नहीं। कोई अखबार पढ़ रहा था तो मोबाइल में सोशल मीडिया पर लगा हुआ था। पूरे कार्यालय सन्नाटा जैसा था। कैबिनों में लाइटें भी बंद थी। कुर्सियां-बैंच खाली थे। ना ही कोई मीडियाकर्मी वहां नजर आया। हालांकि महामंत्री मनूभाई काथरोटिया जरूर कार्यालय में दो कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए, जो काफी उत्साही मूड़ में नजर आए।
काथरोटिया से बातचीत की कि कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहे थे तो उनका कहना था कि गुरुवार को जीत पर खुशियां मनाई। शाम तो माहौल उत्साहभरा था और अब तो सब अपने-अपने कामकाज में लग गए। जब उनसे नरेन्द्र मोदी के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि इसी कार्यालय के एक कमरे में वे रहते थे जब वे पार्टी में एक सामान्य जिम्मेदारी संभालते थे। मोदीजी के साथ तो पार्टी में काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन अमित शाहजी के साथ जरूर काम करने का मौका मिला। जब वे पार्टी में प्रदेश मंत्री थे। उनका कहना था कि मोदी साहब और अमित भाई की मेहनत रंग लाई है। देशभर में अच्छा प्रदर्शन रहा।

Home / Ahmedabad / ‘कलÓ था गुलजार ‘आजÓ इक्का दुक्का कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो