scriptबीएसएफ ने २ पाक मछुआरों को पकड़ा, एक बोट जप्त | BSF nabbed 2 Pakistani fisherman in Creek area | Patrika News
अहमदाबाद

बीएसएफ ने २ पाक मछुआरों को पकड़ा, एक बोट जप्त

-तलाशी अभियान जारी

अहमदाबादFeb 07, 2019 / 12:11 am

Uday Kumar Patel

Pak fisherman, BSF

बीएसएफ ने २ पाक मछुआरों को पकड़ा, एक बोट जप्त

अहमदाबाद. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कच्छ के रण स्थित वेनवारी क्रीक इलाके से 2 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। बीएसएफ के मुताबिक ये पाकिस्तानी मछुआरे मछली पकडऩे के दौरान भारत पाक की अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पारकर भारत में प्रवेश कर गए थे। ये दोनों भारतीय सीमा में अवैध तौर पर मछली पकडऩे के लिए आए थे।
इसके बाद बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा। इनमें सुगांजो उस्मान (35) व राजन लादेन रामजन शामिल हैं। सुगांजो जहां 35 वर्ष का है वहीं लादेन 15 वर्ष का है। दोनों पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जत्ती थाने में छाछ के रहने वाले हैं।
बीएसएफ के अनुसार समुद्र में तलाशी अभियान जारी है। यह अभियान एक सामारिक और पूर्ण योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया था।

वाराणसी व प्रयाग जाएंगे मुख्यमंत्री रूपाणी

गांधीनगर. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी उत्तर प्रदेश के दौरे पर गुरुवार को रवाना होंगे। वे इस दौरे पर वाराणसी व प्रयागराज जाएंगे। गुरुवार शाम वे वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वे दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उपस्थित रहेंगे। रात करीब नौ बजे वे प्रयागराज पहुंचेंगे। वे यहां पर इन्द्रप्रस्थ त्रिवेणी संगम के पास टेंट सिटी में रूकेंगे। रूपाणी कुंभ में डुबकी भी लगाएंगे।

Home / Ahmedabad / बीएसएफ ने २ पाक मछुआरों को पकड़ा, एक बोट जप्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो