scriptमौसम में आया बदलाव, गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री | Changes in weather, Temperature, Dadra Nagar Haveli | Patrika News
अहमदाबाद

मौसम में आया बदलाव, गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

अहमदाबादNov 21, 2020 / 07:27 pm

Gyan Prakash Sharma

मौसम में आया बदलाव, गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

मौसम में आया बदलाव, गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

सिलवासा. क्षेत्र में दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट के बीच सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम में परिवर्तन के बीच संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

जिले में सुबह से शाम तक बदले मौसम के बीच तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 27.4 तथा न्यूनतम तापमान 16.3 दर्ज किया गया है। सर्दी आरम्भ होते ही लोगों की दिनचर्या बदलने लगी है। लोगों ने बाजारों में गर्म कपड़ो की खरीदारी करनी शुरू कर दी है।

मूंगफली, चायनीज की लॉरियां सज गई है। इस वर्ष सर्दी का आगमन समय पर हुआ है। दिवाली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया है। शीत ऋतु में क्षेत्र में दिसम्बर और जनवरी के महीने सबसे अधिक सर्द रहते हैं। जिले के मौसम में सर्दी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। सर्दी बढऩे के साथ ही दुकानें गर्म कम्बल, शॉल, स्वेटर, कोट आदि से सजने लगी हैं। रेडीमेड दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए मॉडर्न डिजाइनों में ऊनी कपड़ों का स्टॉक तैयार कर लिया है। दुकानों में ऊनी कपड़े, स्वेटर, शॉल, जैकेट, ओवर कोट भी बिकने लगे हैं। अनलॉक के बाद धीरे-धीरे कारोबार आरम्भ हो रहे हैं, जिससे बाजारों में ग्राहकी बढ़ रही है।

Home / Ahmedabad / मौसम में आया बदलाव, गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो