scriptमुख्यमंत्री पटेल ने प्रभास पाटन में फहराया तिरंगा | Chief minister, tri colour, flag, development work, republic day | Patrika News
अहमदाबाद

मुख्यमंत्री पटेल ने प्रभास पाटन में फहराया तिरंगा

Chief minister, tri colour, flag, development work, republic day; गिर सोमनाथ में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय समारोह, गिर सोमनाथ के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए की भेंट

अहमदाबादJan 27, 2022 / 08:17 pm

Pushpendra Rajput

मुख्यमंत्री पटेल ने प्रभास पाटन में फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री पटेल ने प्रभास पाटन में फहराया तिरंगा

प्रभासपाटण/ गांधीनगर. 73वें गणतंत्र दिवस पर गिर सोमनाथ जिले के वेरावल-प्रभास पाटन के सद्भावना मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने तिरंगे को सलामी देकर राज्य की जनता को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के तिरंगा फहराने के साथ वायु सेना के हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पर पुष्प वर्षा की गई।
राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यमंत्री ने खुली जीप पर सवार होकर विभिन्न प्लाटूनों का निरीक्षण कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव पंकज कुमार और पुलिस महानिदेश आशीष भाटिया मौजूद थे। परेड की कमान सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस अभिषेक गुप्ता ने संभाली और द्वितीय परेड कमांडर के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त सागर साबड़ा मौजूद रहे।
परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्लाटून में पहले स्थान पर गुजरात जेल पुलिस प्लाटून, दूसरे स्थान पर गुजरात मरीन कमांडो प्लाटून और तीसरे स्थान पर जूनागढ़ महिला पुलिस प्लाटून रही। जबकि पैरा मिलिट्री श्रेणी में द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के प्लाटून कमांडर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2022 विजेता और शारीरिक अक्षमता के बावजूद योग में महारत हासिल करने वाली गुजरात की बेटी अन्वी झांझरूकिया को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सम्मानित किया। वहीं करुणा अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सक डॉ. पार्थ कुमार मेहता, प्रकृति नेचर क्लब के योगेश चूड़ास्मा, आगा खान एजेंसी फॉर हैबिटेट चित्रावड़ के अरविंदभाई मेर, स्वयंसेवक सुरेशभाई बचुभाई बाखलखिया और नितिनभाई राम का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने गिर सोमनाथ के कलक्टर राजदेवसिंह गोहिल को नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपए और जिला विकास अधिकारी रवींद्र खताले को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 2.50 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।
गणतंत्र पर्व समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों की 18 प्लाटून द्वारा अनुशासित तरीके से परेड की गई। इस प्लाटून में तटरक्षक बल, आरएएफ-वस्त्राल, मरीन कमांडो-जामनगर, जूनागढ़ महिला पुलिस प्लाटून, राजकोट शहर पुलिस की महिला प्लाटून, गिर सोमनाथ जिला पुलिस, गुजरात जेल पुलिस, पोरबंदर जिला पुलिस, अहमदाबाद शहर यातायात पुलिस, गुजरात वन विभाग की महिला प्लाटून, जिला होमगार्ड प्लाटून, जिला सागर रक्षक बल प्लाटून, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्रों की प्लाटून, गुजरात श्वान दल, गुजरात अश्व दल और राज्य आरक्षित पुलिस (एसआरपी) की पाइप बैंड प्लाटून ने कदमताल करते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।
समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमनाथ महादेव मंदिर परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। कार्यक्रम के बाद सोमनाथ ट्रस्ट की गौशाला पहुंचकर भूपेंद्र पटेल ने पौधारोपण किया और चंदन वन का निरीक्षण किया।

Home / Ahmedabad / मुख्यमंत्री पटेल ने प्रभास पाटन में फहराया तिरंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो