scriptसीएम के निर्देश पर गुजरात पुलिस छेड़ेगी यह अभियान | CM instruct police to campaign to nab over 21 K absconding accused | Patrika News

सीएम के निर्देश पर गुजरात पुलिस छेड़ेगी यह अभियान

locationअहमदाबादPublished: Nov 14, 2018 11:32:02 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-सीएम ने दी गृह विभाग व पुलिस प्रशासन को सूचना

nab 21 K absconding accused, CM Rupani

सीएम के निर्देश पर गुजरात पुलिस छेड़ेगी यह अभियान

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्यभर में 21 हजार से ज्यादा फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए अभियान छेडऩे को कहा है। सीएम ने गृह विभाग और पुलिस प्रशासन को यह स्पष्ट सूचना दी है।
मुख्यमंत्री की इस सूचना के तहत नवम्बर और दिसम्बर महीने के दौरान इन आरोपियों को पकडऩे के लिए जिला वार टीम बनाई जाएगी। इसके तहत पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) स्थानीय अपराध शाखा (एल.सी.बी.), रेंज, आर.आर. स्कवॉड, आतंकी निरोधक दस्ता (एटीएस) व स्टेट क्राइम की ओर से मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी नेटवर्क जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
सीएम रूपाणी ने इस कार्य के लिए राज्य के डीजीपी स्तर पर तिमाही समीक्षा भी करने की सूचना भी दी है। गुजरात में नागरिक जनजीवन शांति व सुरक्षा पूरी तरह रहने को लेकर मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।


5 लाख से ज्यादा साडिय़ा देकर आंगनबाड़ी महिलाओं को मिलेगी नई पहचान

गांधीनगर. महिला व बाल विकास मंत्री गणपत वसावा ने कहा कि राज्य सरकार बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी (सीडीपीओ) की 80 फीसदी पदों को भर चुकी है और शेष रिक्त पदों को जल्द ही भरा जाएगा। इस वर्ष एक हजार नई आंगनबाड़ी बनाने का बजट मंजूर किया गया है। 26 करोड़ के खर्च से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं के लिए 5 लाख से ज्यादा साडिय़ां देकर नई पहचान दी जाएगी। बच्चों के लिए विशेष प्रकार का ड्रेस डिजाइन किया जाएगा। भविष्य में महिला अधिकारियों को संकलन के लिए मोबाइल फोन भी दिया जाएगा।
राज्य को कुपोषण मक्ति बनाने के लिए महिला व बाल विकास विभाग की सभी महिला कार्यकर्ताओं को माता की भूमिका निभानी पड़ेगी। इस अवसर पर महिला व बाल विकास राज्य मंत्री विभावरीबेन दवे ने राज्य भर से उपस्थित जिला प्रोगाम अधिकारी व बाल विकास योजना अधिकारियों को यह जानकारी दी।
मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस विभाग में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध है। हाल ही में भी राज्य सरकार की ओर से 27 नए सीडीपीओ की भर्ती की गई है जबकि 142 को पदोन्नति दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो