scriptगुजरात में शीतलहर, बढ़ी सर्दी | Cold wave in Gujarat, increased winter | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात में शीतलहर, बढ़ी सर्दी

-राज्य के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री के नीचे-नलिया में 4.1 डिग्री

अहमदाबादJan 25, 2021 / 08:47 pm

Omprakash Sharma

गुजरात में शीतलहर, बढ़ी सर्दी

File photo

अहमदाबाद/जामनगर. राज्य में सोमवार को चली ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का जोर बढ़ गया है। जिससे राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। कच्छ के नलिया में सोमवार को 4.1 डिग्री तो राजधानी गांधीनगर में आठ डिग्री सेलिस्यस तापमान रहा। अगले चार दिनों तक सर्दी का जोर बरकार रहने की भी संभावना है। सौराष्ट्र के जामनगर में सात डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़कने से लोग सर्दी परेशान दिखाई दिए।
उत्तरभारत में जारी कड़ाके की सर्दी का असर समूचे गुजरात में सोमवार को महसूस हुआ। राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया। सबसे अधिक सर्दी कच्छ के नलिया में रही, जहां न्यूनतम तापमान (4.1) भी सबसे कम रहा। इसके अलावा कच्छ के ही कंडला एयरपोर्ट पर 7.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जामनगर में 7.7, राजधानी गांधीनगर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह से उत्तर गुजरात के डीसा में नौ, सौराष्ट्र के केशोद में 8.8 एवं महुवा में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अहमदाबाद शहर में शीतलहरों के बीच न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा। शहर में सुबह से लोग सर्दी से परेशान दिखाई दिए। अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में 13, सूरत में 14.7 एवं राजकोट में 10.6 डिग्री तापमान रहा।
अगले चार दिन शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक सौराष्ट्र और कच्छ समेत राज्य के विविध भागों में शीतलहर की चेतावनी दी है।

Home / Ahmedabad / गुजरात में शीतलहर, बढ़ी सर्दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो