scriptकांग्रेस का Gujarat assembly कूच को हिंसक बनाने का निरर्थक प्रयास: BJP | Congress, BJP, Gujarat assembly, | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस का Gujarat assembly कूच को हिंसक बनाने का निरर्थक प्रयास: BJP

-Congress, BJP, Gujarat assembly,

अहमदाबादDec 09, 2019 / 07:24 pm

Uday Kumar Patel

कांग्रेस का Gujarat assembly कूच को हिंसक बनाने का निरर्थक प्रयास: BJP

कांग्रेस का Gujarat assembly कूच को हिंसक बनाने का निरर्थक प्रयास: BJP


गांधीनगर. गुजरात प्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विधानसभा घेराव व प्रदर्शन की निंदा की है। प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा कूच को हिंसक कूच बनाने का प्रयास किया जो निंदनीय है। कांग्रेस की ओर से एकतरफ तोडफ़ोड़़ करने, हिंसक प्रदर्शन करना और दूसरी ओर लोकतंत्र की बात करना और सरकार के समक्ष लोकतंत्र को लेकर आरोप लगाती है।
कांग्रेस को सभा करने की मंजूरी दी गई थी लेकिन विधानसभा कूच की मंजूरी नहीं दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस वैन पर पथराव कर पुलिस को उकसाने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने सिर्फ वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर अपना संयम दिखाया। पंड्या के मुताबिक कांग्रेस भीड़़ एकत्र नहीं कर सकती इसलिए तोडफ़ोड़ का सहारा लेकर आंदोलन को हिंसक बनाकर अशांति फैलाने का निरर्थक प्रयास किया।
इससे पहले गुजरात विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को गुजरात कांग्रेस के नेताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो