scriptसत्ता संभालने का दिवास्वप्न देख रही कांग्रेस : मोदी | Congress daydreaming for Ruling India, Says Modi | Patrika News
अहमदाबाद

सत्ता संभालने का दिवास्वप्न देख रही कांग्रेस : मोदी

-कांग्रेस आजादी के बाद इस बार के लोकसभा चुनाव में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है

अहमदाबादApr 19, 2019 / 12:08 am

Uday Kumar Patel

Narendra Modi, Congress

सत्ता संभालने का दिवास्वप्न देख रही कांग्रेस : मोदी

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सत्ता की बा$गडोर संभालने का दिवास्वप्न देख रही है। ऐसा तब है जब कांग्रेस आजादी के बाद इस बार के लोकसभा चुनाव में सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आजादी के बाद वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस को सबसे कम सीटें मिली थी। उन्होंने 400 से सिर्फ 40 सीटों का एक नया रिकॉर्ड बनाया, ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि गुजरात ने सभी 26 की 26 सीटें भाजपा को दी। एक भी कम हुआ होता तो ऐसा संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस सबसे कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है और यह गुजरात के एक चायवाले की शक्ति है। 2014 के चुनाव के बाद कांग्रेस संसद के एक कोने में सिमट गई। जो लोग उंगली की सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वे सरकार बनाने की बातें करते हैं।

मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर से सेना हटाने की बात कही है, राष्ट्रद्रोह हटाने की बात कही है, देश के जवानों की रक्षा के लिए आफसा कानून की समीक्षा की बात कही है। उन्होंने लोगों से कहा कि सोचिए, ऐसा होगा तो क्या होगा? इससे अमरनाथ यात्रियों, वैष्णोदेवी की यात्रा या श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों पर आतंकी हमले नहीं करेंगे? क्या ऐसी स्थिति में सेना लडऩे को तैयार होगी? उन्होंने कहा कि चीन के साथ दोकलाम विवाद में अड़े रहने की बात गुजरात ने सिखाई।

Home / Ahmedabad / सत्ता संभालने का दिवास्वप्न देख रही कांग्रेस : मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो