scriptGujarat election 2022: सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: शाह | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat election 2022: सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: शाह

Congress Left No Stone Unturned To Insult Sardar Patel: Shah खंभात में कांग्रेस पर बरसे केन्द्रीय गृहमंत्री

अहमदाबादNov 22, 2022 / 10:46 pm

nagendra singh rathore

Gujarat election 2022: सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: शाह

Gujarat election 2022: सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: शाह

Ahmedabad. Gujarat election 2022 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के पहले केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार पटेल की जन्मस्थली कर्मस्थली आणंद जिले की धरती पर खंभात से कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि चुनाव हैं तो कांग्रेस वाले सरदार पटेल का नाम बोल रहे हैं। मैं तो जन्मा तब से देख रहा हूं कि कांग्रेस वाले सरदार पटेल का नाम लेने से भी डरते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उनका अग्नि संस्कार (अंतिम संस्कार) भी सम्मान के साथ ना हो, उनका स्मारक (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) ना बने, उन्हें भारत रत्न न मिले इसके लिए कांग्रेस ने कई पैंतरे आजमाए।
उन्होंने कहा कि अब उनका समय गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समय शुरू हो गया है। मोदी ने सरदार पटेल को सम्मान देने के लिए विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी बना दी है। अब कांग्रेस वाले चाहें या नहीं चाहें पूरे विश्व से लोग सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने यहां आते हैं।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी साथ फोटो हो तो दिखाएं
शाह ने मंच से कहा कि यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चिरागभाई पटेल क्या कभी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में फूल चढ़ाने गए हैं। उसका कोई फोटो तो दिखाएं। गए ही नहीं होंगे। कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भी नहीं गया, क्योंकि सरदार पटेल की प्रतिमा पर जाएंगे तो उनका टिकट कट जाएगा।

वोटबैंक के चलते नहीं बनाया राम मंदिर, न धारा 370 हटाई
शाह ने राम मंदिर को नहीं बनने देने और कश्मीर से धारा 370 को नहीं हटाने के मामले में भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले जम्मू एवं कश्मीर से धारा 370 नहीं हटाते थे, क्योंकि इन्हें वोट बैंक प्रभावित होने का डर था। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी नहीं बना रहे थे, ना बनाने दे रहे थे, क्योंकि राम मंदिर बनाते तो उन्हें वोट नहीं मिलते। वोटबैंक प्रभावित हो जाती। लेकिन भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक झटके में न सिर्फ कश्मीर से धारा 370 को हटाकर सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार किया बल्कि राम जन्मभूमि पर ही भव्य राम मंदिर का शिलान्यास कर देशवासियों के सपने को भी पूरा कर दिया। अब 1 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।

खंभात वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं
शाह ने कहा कि खंभात वालों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अब भाजपा का शासन है। 20 साल से गुजरात में कफ्र्यू नहीं लगा। खंभात में भी यदि कोई शांति व्यवस्था को बिगाडऩे की कोशिश करता है तो उसे सबक सिखा दिया जाता है। भाजपा किसी भी वोटबैंक से नहीं डरती। हमारे लिए देश की एकता, अखंडितता सबसे पहले है सत्ता बाद में। उन्होंने कहा कि बेट द्वारका में नकली मजारों के नाम पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। भूपेन्द्र पटेल सरकार ने उसकी साफ सफाई कर दी।

Gujarat election 2022: सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: शाह

Home / Ahmedabad / Gujarat election 2022: सरदार पटेल को अपमानित करने में कांग्रेस ने नहीं छोड़ी कोई कसर: शाह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो