scriptGujarat: कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर सदन में बवाल | Congress MLA, resignations, Gujarat assembly | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर सदन में बवाल

Congress MLA, resignations, Gujarat assembly

अहमदाबादMar 18, 2020 / 06:43 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर सदन में बवाल

Gujarat: कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर सदन में बवाल

गांधीनगर. विधानसभा में सोमवार को प्रश्न काल के आरंभ में ही सत्ता पक्ष भाजपा व विपक्षी कांग्रेस के विधायकों के बीच बवाल हुआ। कांग्रेस की ओर से यह आरोप लगाया गया कि सत्ता पक्ष की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री के निवास स्थल से इस संबंध में सौदेबाजी की जा रही है। स्पीकर के दखलंदाजी के बाद मामला शांत पड़ा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि मीडिया में यह सामने आया है कि विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने कहा कि कांग्रेस की ओर विधायकों के इस्तीफे कांग्रेस के आंतरिक कलह का परिणाम है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के विधायक ही क्रॉस वोटिंग करेंगे।
विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने कहा कि पूरे विश्व में जहां कोरोना वायरस को लेकर दहशत है वहीं गुजरात की राजनीति में ‘तोड़ो ना’ वायरस है। यह तोड़ो ना वायरस पांच राजनीतिक जिंदगी को लील गया है। इस पर भाजपा के विधायक भी अपनी सीट से उठ गए।

Home / Ahmedabad / Gujarat: कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर सदन में बवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो