scriptकांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि का विरोध | Congress protests | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि का विरोध

सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

अहमदाबादJul 05, 2020 / 01:08 am

Gyan Prakash Sharma

कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि का विरोध

कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि का विरोध

वडोदरा. स्कूल फीस माफी की मांग और पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम समेत मुद्दों को लेकर शनिवार को वडोदरा में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। अमित नगर सर्कल पर कांग्रेसी नेता ऋत्वीज जोशी और पार्षद अनिल परमार के नेतृत्व में वॉर्ड संख्या 1, 2 , 3 तथा चार के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिसूचना के उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने ऋत्विज जोशी और अनिल परमार समेत छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वॉर्ड 1, 8 औ्र 9 के कार्यकर्ताओं ने गोरवा, आईटीआई चाररास्ता, वॉर्ड संख्या 7, 13 और 14 के कार्यकर्ताओं ने दांडिया बाजार और वॉर्ड संख्या 5, 6 और 15 के कार्यकर्ताओं ने वृन्दावन चाररास्ता के निकट प्रदर्शन किया।
फीस भरने में हो रही दिक्कत


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कोरोना महामारी में जनता की हालात खस्ता हो गई है. ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। रोजगार ठप हैं, ऐसे में स्कूल-कॉलेजों में फीस भरने में लोगों को दिक्कत हो रही है।

Home / Ahmedabad / कांग्रेस ने किया पेट्रोल-डीजल दर वृद्धि का विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो