scriptGujarat : एक करोड़ से अधिक डोज दिए | Corona vaccine: more than one crore doses given in Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat : एक करोड़ से अधिक डोज दिए

गुजरात में कोरोना वैक्सीन…

अहमदाबादApr 16, 2021 / 10:25 pm

Omprakash Sharma

Gujarat : एक करोड़ से अधिक डोज दिए

Gujarat : एक करोड़ से अधिक डोज दिए

अहमदाबाद. राज्य में कोरोना से सुरक्षा कवच के रूप में दी जा रही वैक्सीन के डोज की संख्या अब एक करोड़ के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को 131826 लोगों को वैक्सीन दी गई। हालांकि पिछले दो तीन दिनों से वैक्सीन की रफ्तार धीमी हुई है।
राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके विपरीत कोरोना की वैक्सीन लेने वालों की संख्या में कमी आई है। शुक्रवार को राज्य में 131826 लोगों ने वैक्सीन ली है। यह संख्या पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। शुक्रवार को जिन लोगों ने वैक्सीन ली है उनमें से 74100 ने प्रथम डोज और शेष 47571 ने दूसरे डोज के रूप में वैक्सीन ली। गत 16 जनवरी से अब तक पहले डोज के रूप में 8711085 ने वैक्सीन ले ली है। इसके अलावा 1302996 ने दूसरे डोज के रूप में वैक्सीन ली है। इसके साथ ही अब तक एक करोड़ से अधिक (10013881) डोज दिए जा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो