scriptघर से बाहर नहीं जाना पडऩे को लेकर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ | Corona virus, not leave home, supply, Ashwani kumar, Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

घर से बाहर नहीं जाना पडऩे को लेकर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़

Corona virus, not leave home, supply, Ashwani kumar, Gujarat

अहमदाबादMar 28, 2020 / 03:57 pm

Uday Kumar Patel

घर से बाहर नहीं जाना पडऩे को लेकर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़

घर से बाहर नहीं जाना पडऩे को लेकर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़


गांधीनगर. कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की स्थिति में राज्य में लॉकडाउन का पूरी तरह अमल सुनिश्चित करने और नागरिकों को जीवन आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए घर से बाहर बाजार में नहीं जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर राज्य सरकार ने आपूर्ति या वितरण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया है।
मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार के मुताबिक जीवन आवश्यक वस्तुओं, सब्जी आदि की आपूर्ति लोगों को सरलता से उनके घर, सोसायटी या मोहल्ले के निकट हो सके इसके लिए लारी-ठेले वालों और व्यापारियों को पास जारी किए गए हैं। ये पास स्थानीय जरूरत के आधार पर तहसीलदार स्तर पर जारी किए जाते हैं।
शुक्रवार सुबह पूरे राज्य में 51.30 लाख लीटर दूध का वितरण किया गया। वहीं 85,133 क्विंटल सब्जी, 4,832 क्विंटल फल आदि की आवक हुई है। इसमें 23,188 क्विंटल आलू, 9,685 क्विंटल प्याज, 9,459 क्विंटल टमाटर और 42,871 क्विंटल हरी सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा 705 क्विंटल सेब, 747 क्विंटल केला और 3,386 क्विंटल अन्य फल भी राज्य में उपलब्ध हैं। पूरे राज्य में 69 मंडियां-बाजार कार्यरत है जहां से वितरण व्यवस्था का कार्य कर रहे हैं।

Home / Ahmedabad / घर से बाहर नहीं जाना पडऩे को लेकर आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो