जमालपुर के पार्षद शाहनवाज शेख ने बताया कि मनपा में पार्षद के रूप में उन्होंने पांच वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अन्तराल में पार्षद के रूप में उन्हें मिली एक करोड़ 30 लाख 80 हजार रुपए की राशि का हिसाब दिया है। जहां-जहां जनहित में यह राशि खर्च की गई है
उसका हिसाब ऑनलाइन भी उपलब्ध करवाया गया है। जनता के समक्ष हिसाब देने की एवज में उन्होंने बताया कि पार्षद, विधायक और सांसदों को इस तरह से जनता को हिसाब बताना चाहिए। उन्होंने शहर के अन्य 191 पार्षदों से भी हिसाब देने की बात कही। उनके अनुसार ऐसा करने से पारदर्शकता आती है। गौरतलब है कि फरवरी में महानगरपालिका के चुनाव हैं। जिससे पहले शाहनवाज शेख ने अपने बजट का हिसाब जनता के समक्ष पेश किया है। वे पत्रिकाओं के माध्यम से भी घर-घर हिसाब देने की बात कह रहे थे।