scriptCyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव | cyclone | Patrika News
अहमदाबाद

Cyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव

सभी बंदरगाहों पर एक नंबर का सिग्नल

अहमदाबादDec 04, 2019 / 11:31 pm

Omprakash Sharma

Cyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव

Cyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव,Cyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव,Cyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव

अहमदाबाद. अरब सागर में एक बार फिर पनपे चक्रवात के असर से गुजरात में भी मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने समुद्र में दो सिस्टम कार्यरत बताए जिनके असर से समुद्री हलचल भी बढ़ी है। साथ ही सौराष्ट्र के कुछ इलाकों में बे मौसमी बारिश हुई है और गुरुवार को कुछ जगहों पर हो सकती है। सभी बंदरगाहों पर एक नंबर के सिग्नल भी जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर में डीप डिप्रेशन का असर हुआ है। मुंबई से ६०० किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में सक्रिय हुए सिस्टम बुधवार को २१ किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आशंका जताई गई है कि गुरुवार तक इसके असर से भारतीय तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट्र, गोवा एवं लक्ष्यदीप के तटवर्तीय इलाकों में ऊंची लहरें भी आने की संभावना है।
इसी तरह से दक्षिण पश्चिम अरब सागर में भी चक्रवात सक्रिय है। यमन के सोकोतरा से ६५० किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बुधवार को केन्द्रित यह दूसरा सिस्टम बुधवार को सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है। आगामी तीन दिनों में इसके तट से टकराने की भी आशंका है।
सभी बंदरगाहों पर एक नंबर के सिग्नल
अरब सागर में सक्रिय दो सिस्टम के चलते गुजरात के तटवर्तीय इलाकों में मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। गुरुवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। समुद्र में भी ऊंची लहरें उठने की आशंका है। सतर्कता की दृष्टि से दक्षिण गुजरात सौराष्ट्र एवं कच्छ के सभी बंदरगाहों पर एक नंबर के सिंग्नल दर्शाए गए हैं।

Home / Ahmedabad / Cyclone : अरब सागर में चक्रवात से गुजरात में बारिश संभव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो