scriptGujarat: 26 वर्ष पुराने मामले में BJP MLA को तीन महीने की कैद | Deesa, BJP MLA, Shashikant Pandya, 3 months jail, Gujarat | Patrika News

Gujarat: 26 वर्ष पुराने मामले में BJP MLA को तीन महीने की कैद

locationअहमदाबादPublished: Oct 10, 2019 11:45:49 pm

Submitted by:

Uday Kumar Patel

-Deesa, BJP MLA, Shashikant Pandya, 3 months jail, Gujarat

Gujarat: 26 वर्ष पुराने मामले में BJP MLA को तीन महीने की कैद

Gujarat: 26 वर्ष पुराने मामले में BJP MLA को तीन महीने की कैद

अहमदाबाद. बनासकांठा जिले की डीसा की स्थानीय अदालत ने भाजपा विधायक शशिकांत ए पंड्या ने सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा डालने और शांति भंग करने के 26 वर्ष पुराने मामले में 3 महीने की कैद व 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
हालांकि पंड्या को तुरंत ही जमानत मिल गई। 2 वर्ष से कम सजा होने पर उनकी विधानसभा की सदस्यता भी बनी रहेगी।
मामले के अनुसार वर्ष डीसा नगरपालिका के तत्कालीन सदस्य पंड्या तत्कालीन मुख्य अधिकारी गंगाराम सोलंकी के ऑफिस में घुसकर शांति का उल्लंघन और उनकी ड्यूटी में खलल डाली थी। इस संबंध में पंड्या के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मजिस्ट्रेट एम डी ब्रह्मभट्ट ने इस मामले में पंड्या को 3 महीने की साधारण कैद व 500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। सजा के बाद पंड्या को जमानत मिल गई।
वर्ष 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में पंड्या ने डीसा सीट से जीत दर्ज की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो