scriptकांग्रेस का प्रत्याशियों के नामों पर मंथन | Discussion on Congress candidates names | Patrika News
अहमदाबाद

कांग्रेस का प्रत्याशियों के नामों पर मंथन

अगले दो दिनों में हो सकती घोषणा

अहमदाबादMar 18, 2019 / 10:26 pm

Pushpendra Rajput

Congress

कांग्रेस का प्रत्याशियों के नामों पर मंथन

अहमदाबाद. लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने को लेकर सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रारंभ हुई है। इस बैठक में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष परेश धानाणी पहुंच गए। कांग्रेस ने तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नामों की पैनल बनाई है। दो दिनों तक चलनेवाली इस बैठक में गुजरात के भी लोकसभा प्रत्याशियों मुहर लगेगी। यदि अहमदाबाद पूर्व से बाद की जाए तो हिमांशु पटेल और रोहन गुप्ता का नाम चर्चा चल रहा है।
वहीं खेड़ा में बिमल शाह, दिनशा पटेल, नटवरसिंह ठाकोर, धूरूभाई चावडा और कालूभाई डाभी ने दावेदारी की, जिसमें बिमल शाह की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है। बिमल शाह भाजपा का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है और भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं दिनशा पटेल ने चुनाव नहीं लडऩे की घोषणा कर चुके हैं। कच्छ सुरक्षित सीट है। यदि प्रत्याशियों की दावेदारी की बात की जाए तो नरेश महेश्वरी, नौशाद सोलंकी व कोकिला परमार के नाम हैं। नौशाद सोलंकी मौजूदा समय में दसाडा से विधायक हैं।
वहीं बनासकांठा सीट से गोवाभाई देसाई, लालजीभाई देसाई और दिनेश गढ़वी ने दावेदारी की है, लेकिन दिनेश गढ़वी की संभावना ज्यादा बताई जा रही है। दिनेश गढ़वी की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। वहीं अमरेली में जेनी ठुम्मर, कोकिला काकडिया और प्रताप दूधात ने दावेदारी की। प्रताप दूधात मौजूदा समय में विधायक हैं उनकी प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। वलसाड से किशन पटेल, जीतू चौधरी और अनंत पटेल ने दावेदारी की है। गांधीनगर सीट से सी.जे. चावडा ने दावेदारी की है, जो विधायक हैं। दाहोद सीट से बाबूभाई कटारा, प्रभाबेन तावियाड, चन्द्रिकाबेन बारिया के नाम चर्चा में है। वहीं सुरेन्द्रनगर से सोमा पटेल, लालजी मेर, ऋत्विक मकवाणा और कल्पना मकवाणा की दावेदारी है, लेकिन सोमाभाई पटेल की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। राजकोट से ललित कगथरा, हेमांग वसावडा और हितेश वोरा ने दावेदारी की है। वहीं पोरबंदर से ललित वसोया और अर्जुन मोढवाडिया ने दावेदारी की है। हालांकि ललित वसोया धोराजी से विधायक हैं, लेकिन वे पोरबंदर से चुनाव लडऩे की इच्छा जता चुके हैं। वहीं अर्जुन मोढवाडिया ने चुनाव नहीं लडऩे की इच्छा जताई है। साबरकांठा से महेन्द्र बारैया, राजेन्द्रसिंह कुंपावत के नाम पर चर्चा चल रही है। इसके अलावा राजेन्द्र ठाकोर का भी नाम है, लेकिन महेन्द्र बारैया को प्रत्याशी बनाए जाने की प्रबल संभावना है। जामनगर से मूलभाई कंडोरिया, हार्दिक पटेल और विक्रम माडम में से कोई प्रत्याशी हो सकता है। जूनगढ़ में पूंजावंश, हर्षद रीबडिया, जल्पाबेन चूड़ास्मा की दावेदारी है। वहीं पाटण से जगदीश ठाकोर या अल्पेश ठाकोर ठाकोर को चुनाव में उतारा जा सकता है। हालांकि दोनों ही चुनाव नहीं लडऩे की इच्छा जता चुके हैं। भावनगर से नानू वानाणी, करसन वेगड, भीखा जाजडिया की दावेदारी है।
अब तक प्रत्याशियों की घोषणा
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद ही कांग्रेस ने गुजरात में चार संसदीय क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें आणंद से भरतसिंह सोलंकी, अहमदाबाद पश्चिम (सुरक्षित) सीट से राजू परमार, वडोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदेपुर से रणजीतसिंह राठवा को प्रत्याशी बनाया गया। यह माना जा रहा है कि कांग्रेस कई सीटों पर भाजपा की ओर से प्रत्याशियों को उतारने की इंतजार कर रही है। संभवत: भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों पर मुहर लगा सकती है। पार्टी चरणबद्ध तरीके से प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो