scriptतुलसी के 50 हजार पौधों का वितरण 7 को | Distribution of 50 thousand plants of Tulsi on 7th | Patrika News
अहमदाबाद

तुलसी के 50 हजार पौधों का वितरण 7 को

बैठक में तैयारियों पर चर्चा
एनपीपी सेवा ट्रस्ट का आयोजन

अहमदाबादJun 23, 2019 / 11:24 pm

Rajesh Bhatnagar

Distribution of 50 thousand plants of Tulsi on 7th

तुलसी के 50 हजार पौधों का वितरण 7 को

अहमदाबाद. नोपाजी पोशीदेवी प्रजापति (एनपीपी) सेवा ट्रस्ट की ओर से तुलसी वितरण अभियान के तहत तुलसी के 50 हजार से अधिक पौधों का वितरण आगामी 7 जुलाई को किया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा के लिए यहां थलतेज क्षेत्र स्थित नंदीग्राम फार्म पर रविवार को बैठक आयोजित हुई। अहमदाबाद महानगरपालिका के स्कूल बोर्ड के चेयरमैन धीरेन्द्रसिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए तुलसी के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।
साबरमती क्षेत्र निवासी अशोक शर्मा ने भी संस्था को हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। ओ.पी. अग्निहोत्री ने अपनी ओजस्वी वाणी से सभी को मंत्रमुग्ध किया। ट्रस्ट की कार्यकारिणी का गठन कर ट्रस्ट के प्रबन्ध ट्रस्टी भूपेश प्रजापति, ट्रस्टी हसमुख पटेल, अमरसिंह राव, के अलावा पुखराज प्रजापति, कुलदीप सोलंकी, ओ.पी. अग्निहोत्री को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
यह जानकारी देते हुए अमरसिंह राव ने बताया कि तुलसी के 20-25 हजार पौधे वितरित करने के लक्ष्य के मुकाबले तुलसी के 50 हजार पौधों की मांग लोगों की ओर से की गई है। शहर में तुलसी वितरण अभियान के तहत बड़ा कार्यक्रम में एस.जी. हाइवे पर जायडस अस्पताल चार रास्ता पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के प्रमुख सन्तों व महन्तों के हाथों आगामी 7 जुलाई को सवेरे 8 बजे से तुलसी के करीब 10 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भी लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे।

Home / Ahmedabad / तुलसी के 50 हजार पौधों का वितरण 7 को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो