scriptसमय पर नहीं आते डॉक्टर, उपचार को भटकते हैं मरीज | Doctors do not come on time, patients wander treatment | Patrika News
अहमदाबाद

समय पर नहीं आते डॉक्टर, उपचार को भटकते हैं मरीज

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी मनमानी व लापरवाही से आए दिन मरीजों, प्रसूताओं को भोपाल रेफर कर दिया जाता है।

अहमदाबादSep 19, 2018 / 11:59 pm

मनोज अवस्थी

congress

समय पर नहीं आते डॉक्टर, उपचार को भटकते हैं मरीज

रायसेन. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सारी हदें पार कर दी हैं। उनकी मनमानी व लापरवाही से आए दिन मरीजों, प्रसूताओं को भोपाल रेफर कर दिया जाता है। अब तक कई प्रसूतिओं की मौत इस वजह से हो चुकी है। एसएनसीयू में भी नवजातों को भी इलाज नहीं मिल रहा है। रात में बच्चों को रेफर कर दिया जाता है। बीते माह कई बच्चों की मौत हो चुकी है।
जिले के पांच-पांच मंत्रियों के होने व केंद्र व प्रदेशों में भाजपा सरकारें होने के बावजूद अस्पताल की स्थिति बदहाल है। यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुमताज खान ने बुधवार को युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित अस्पताल बचाओ आंदोलन को संबोधित करते हुए कही।

जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संदीप मालवीय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए मुमताज खान ने कहा कि ओपीडी की ड््यूटी के समय डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते हैं। वकील रेहान खान ने कहा अधिकांश डॉक्टर ड््यूटी समय में ही मेडिकल स्टोरों व बंगलों पर बैठकर मरीजों से मोटी फीस वसूल कर इलाज करते हैं।
संदीप मालवीय ने १० दिन का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को देते हुए कहा यदि जिला अस्पताल में हमारी छह सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं किया तो पुन: चरणबद्ध आन्दोलन करने के लिए मजबूर होंगे। धरने में महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, जावेद अहमद खान, संदीप मालवीय, उपेंद्र गौतम, गुड्डा बघेल, दौलत सेन, भावेश खूबचंदानी, असलम खान, दुलारे भाई, पार्षद इमरान खान, विकास शर्मा, रूपेश तंतवार आदि शामिल थे।
गोंडवाना समाज ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

सिलवानी. गोंडवाना समाज ने 28 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर में एक जुलुस निकाला व राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदासर को मांग पत्र सौंप कर मांगों के निराकरण की मांग की। जुलुस का जगह-जगह स्वागत किया गया।
बड़ी संख्या में एकत्रित हुए महिला पुरुष बड़ादेव थाना से नारेबाजी करते हुए जुलुस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। जिसमे शामिल आदिवासी युवक डीजे पर बज रहे गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं भी शामिल हुई। जुलुस में शामिल सामाजिक बंधुओं का नगर के समाजसेवी संजय मस्ताना के द्वारा पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
सौंपा 28 सूत्रीय मांग पत्र
जुलुस के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को 28 सूत्रीय मांग पत्र सौंप। जिसमें मांग की गई है कि गोंड समाज के आराध्य बड़ादेव थाना लालघाटी पर 5 एकड़ भूमि का पट्टा स्वीकृत किया जाए।
गांधी आश्रम की खाली शासकीय भूमि पर रानी दुर्गावती भवन निर्माण के लिए 200 बाय 200 का भूखंड उपलब्ध कराया जाए। 5 वीं व 6 वीं अनुसूची को लागू किया जाए।
गोंडी संस्कृति की रक्षा के लिए जल, जंगल, जमीन पर साज, साल, महुआ के वृक्ष की पूजा की जाती है, इन पेड़ों के काटने पर रोक लगाई जाए।

आदिवासी की भूमि अधिग्रहित न की जाए। सिलवनाी क्षेेत्र में गोंडी स्कूल की स्थापना की जाए। उज्ज्वला योजना में हो रही अनियमितताओं की जांच कराई जाए। सिलवानी के बजरंग चौराहा पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थापित की जाए। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों का भी समावेश किया गया।

Home / Ahmedabad / समय पर नहीं आते डॉक्टर, उपचार को भटकते हैं मरीज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो