ट्रम्प और मोदी का रोड शो 24 फरवरी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से शो शुरू होगा, जो गांधी आश्रम पहुंचेगा। इसके चलते सुभाष ब्रिज सर्कल और वहां से गांधी आश्रम तक भी साज-सज्जा की जा रही है। सुभाषब्रिज से लेकर गांधी आश्रम तक महात्मा गांधी की जीवनी की झलकें नजर आएगी।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आागामी 24 फरवरी को दो दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं। ट्रंप का यह पहला और एक्सक्लूसिव भारत का दौरा होगा। इस दौरे के पहले हिस्से के तहत वे अहमदाबाद आएंगे। वे सीधे वाशिंगटन डीसी से अहमदाबाद की उड़ान भरेंगे। वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रोड शो करेंगे। ट्रंप-मोदी पहले गांधी आश्रम जाएंगे और बाद में मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।