scriptघर को मस्जिद बना नमाज अदा की : फरीद | Eid celebrated | Patrika News
अहमदाबाद

घर को मस्जिद बना नमाज अदा की : फरीद

सादगी से मनाई ईद, Lock down, Corona
 

अहमदाबादMay 25, 2020 / 11:13 pm

Gyan Prakash Sharma

घर को मस्जिद बना  नमाज अदा की : फरीद

घर को मस्जिद बना नमाज अदा की : फरीद

वडोदरा. कोरोना संकट के समय रमजान ईद वडोदरा शहर एवं जिले में सोमवार को शांति और भाईचारा के माहौल में मनाई गई। सोशल डिस्टेसिंग और लॉकडाउन का पालन भी किया गया। घर में ही अपने परिवार के साथ नमाज और बंदगी कर ईद मनाने वाले पार्षद फरीद लाखावाला ने कहा कि घर को ही मस्जिद बनाकर ईद की बंदगी की। पिछले कई वर्षों मे ऐसा पहली बार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार के नियमों का पालन किया। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन किया। ईद पर मस्जिद में कोई भी नहीं गया। सभी घर पर ही रहे।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर, पुलिस समेत सभी कोरोना वॉरियर्स की सेवाओं की भावना का आधार करते हैं। नमाज में हमने इस बीमारी को खत्म करने के लिए दुआ मांगी। सभी स्वस्थ और सुरक्षित बनें।
उप कलक्टर और प्रांत अधिकारी हिमांशु परीख के अनुसार डभोई में भी ईद पर लॉकडाउन का पालन किया गया। सोशल डिस्टेसिंग रखकर घरों में रहकर ईद की धार्मिक परम्पराओं का पालन किया। जिला कलक्टर शालिनी अग्रवाल ने मुस्लिम समाज से घर में रहकर ईद मनाने की अपील की थी। वहीं प्रांत अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने समाज के अग्रणियों से संवाद कर समझाया था। शहर के गाजरावाडी क्षेत्र में ईदगाह मैदान और मस्जिद में है, जहां सामान्यत: ईद पर मुस्लिम समाज के हजारों लोग नमाज पढ़ते हैं। हालांकि पुलिस आयुक्त की अपील पर वहां कोई भी नमाज पढऩे नहीं गया।

Home / Ahmedabad / घर को मस्जिद बना नमाज अदा की : फरीद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो