scriptपांच वर्षों में दस हजार से ज्यादा किशोरियों को भगाने की घटना | Eloping with girls: More than 10 K cases in Gujarat in 5 Yrs | Patrika News
अहमदाबाद

पांच वर्षों में दस हजार से ज्यादा किशोरियों को भगाने की घटना

-अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 1361 वहीं सूरत में 927 किशोरियों को भगाया

अहमदाबादSep 22, 2018 / 06:26 pm

Uday Kumar Patel

Eloping with girls: More than 10 K cases in Gujarat in 5 Yrs

पांच वर्षों में दस हजार से ज्यादा किशोरियों को भगाने की घटना

अहमदाबाद.

गुजरात सरकार एक तरफ जहां राज्य में कानून-व्यवस्था के दुरुस्त होने का दावा करती हैं वहीं यह दावा आंकड़ों में कहीं दम तोड़ता दिखता है। राज्य में गत पांच वर्षों में दस हजार से ज्यादा किशोरियों को भगाने की घटना सामने आई है। विधानसभा में बालासिनोर से कांग्रेस विधायक अजीत सिंह चौहाण की ओर से पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह जानकारी दी।
अप्रेल 2013 से मार्च 2014 तक राज्यभर में 1895 किशोरियों को भगाने की घटना घटी। यह संख्या अप्रेल 2014 से मार्च 2015 के दौरान बढक़र 2035 हो गई।
अप्रेल 2015 से लेकर मार्च 2016 तक 2028 किशोरियां भगाई गई वहीं अप्रेल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक यह संख्या 2136 हो गई। अप्रेल 2017 से इस वर्ष मार्च तक 2222 किशोरियों के भगाने की घटना सामने आई।
इस तरह राज्य में पिछले पांच वर्षों में 10 हजार 316 किशोरियों को भगाया गया।
अगस्त 2018 तक की स्थिति के अनुसार इन पांच वर्षो में अहमदाबाद शहर में सबसे ज्यादा 1361 किशोरियों को भगाने की घटना घटी।
वहीं दूसरे नंबर पर सूरत शहर रहा जहां इस तरह की 927 घटनाएं घटीं। वडोदरा शहर में 486 किशोरियां भगाई गई वहीं सौराष्ट्र के मुख्यालय माने जाने वाले राजकोट शहर में इस तरह की 387 घटनाएं घटीं।
————–
नलिया सेक्स कांड आयोग पर 40 लाख से ज्यादा खर्च

गांधीनगर. नलिया सेक्स कांड को लेकर राज्य सरकार की ओर से गठित जांच आयोग पर सरकार ने गत दो वर्षों में 40 लाख से ज्यादा खर्च किया जा चुका है।
विधानसभा में ऊंझा से कांग्रेस विधायक डॉ. आशाबेन पटेल के पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यह जानकारी दी।
कच्छ जिले के नलिया में सनसनीखेज सेक्स प्रकरण को लेकर राज्य सरकार ने गत 16 मार्च 2017 को जस्टिस दवे आयोग का गठन किया था। इस आयोग को आगामी 30 सितम्बर तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। अब तक आयोग की ओर से कोई रिपोर्ट पेश नहीं किया गया है। 30 जून 2018 तक की स्थिति के मुताबिक 40 लाख 72 हजार 980 रुपए खर्च किया गया।
जनवरी 2017 में कच्छ के नलिया की एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले ने राज्यभर में सनसनी मचा दी थी।
———–
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो