स्थानीय लोगों को उपलब्ध करवा रहे जरूरी सामान
कार्रवाई के कारण बड़े पैमाने पर बाजार बंद रहे कार्रवाई पूरी होने के बाद बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई। स्थानीय लोगों ने दूध, सब्जी, अनाज जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीदी। दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को बेट द्वारका ले जाने की अनुमति दी गई है। स्थानीय लोगों को उनकी आवश्यक वस्तुओं से वंचित नहीं करने की व्यवस्था पुलिस की ओर से की गई है। दिन-रात घंटे पुलिस और एसआरपी का इंतजाम किया गया है।
पोरबंदर के उद्योग नगर क्षेत्र में समुद्र किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम की मौजूदगी के बीच कार्रवाई आरंभ की गई। इस कारण लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोग सडक़ पर एकत्र हो गए और कार्रवाई रोकने का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इसके जवाब में पुलिस टीम ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए अश्रुगैस के गोले दागे और कथित तौर पर लाठीचार्ज किया। पोरबंदर पुलिस ने जूनागढ़ जिला पुलिस से पुलिसकर्मियों को बुलाया।