scriptपूर्व सेनाकर्मी कौशिक ने थामा कांग्रेस का हाथ | Ex. service man joined congress | Patrika News

पूर्व सेनाकर्मी कौशिक ने थामा कांग्रेस का हाथ

locationअहमदाबादPublished: May 07, 2019 10:03:55 pm

Submitted by:

Pushpendra Rajput

– चावड़ा ने पहनाया कांग्रेस का खेस

Gujarat congress

पूर्व सेनाकर्मी कौशिक ने थामा कांग्रेस का हाथ

अहमदाबाद. पूर्व सार्जन्ट अनिल कुमार कौशिक ने मंगलवार को गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्यालय में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कांग्रेस का खेस पहनाकर उनका स्वागत किया। अनिल कौशिक भारतीय वायुसेना में फ्लाइट इंजीनियर रह चुके हैं।
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने पूर्व सार्जन्ट और उनकी टीम का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और सशक्त नेतृत्व से प्रेरित होकर वे कांग्रेस से जुड़े हैं। जहां देश की सेना के नाम पर प्रधानमंत्री वाहवाही बटोर रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। ऐेसे में सार्जन्ट अनिल कुमार और उनके साथी सेना की कार्यशैली से जनता को वाकिफ करेंगे।
पूर्व सार्जन्ट अनिल कौशिक ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि सेना के कार्यों के नाम पर प्रधानमंत्री खुद की वाहवाही लूट रहे हैं। इससे शहीदों के परिवार व्यथित हैं। पूर्व सार्जन्ट खुद भी सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 1200 घंटे से ज्यादा विमान उड़ाया है और साढ़े सत्रह वर्ष वायुसेना में सेवा दी है।
राफेल मुद्दे के सवाल पर उन्होंने कहा जहां धुआं उठता है, वहां आग तो होती ही है। सुरक्षा के नाम पर सरकार वास्तविकता क्यों छिपा रही है। कैप्टन अभिनंदन को पाकिस्तान से मुक्त कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की सरकार भी हमारे पायलट को पाकिस्तान से दो दिनों में वापस लाया गया था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने कोई भी श्रेय नहीं लिया था। सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर उनका कहना था कि पहले भी कई सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस शासित सरकारों में हो चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने वोट के लिए सेना के नाम का कभी भी दुरुपयोग नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो