script२ वर्षों में रणोत्सव, पतंगोत्सव, नवरात्रि उत्सव पर 3783.68 लाख खर्च | Expense on Ranotsav, Patangotsav | Patrika News
अहमदाबाद

२ वर्षों में रणोत्सव, पतंगोत्सव, नवरात्रि उत्सव पर 3783.68 लाख खर्च

विधानसभा की झलकियां

अहमदाबादFeb 23, 2018 / 11:55 pm

Uday Kumar Patel

Expense on Ranotsav, Patangotsav
गांधीनगर. राज्य में पिछले 2 वर्षों में राज्य सरकार की ओर से आयोजित रणोत्सव, पतंगोत्सव और नवरात्रि उत्सव को लेकर 3783.68 लाख का खर्च किया गया।
दरियापुर से कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन शेख की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में पर्यटन मंत्री की ओर से यह जानकारी दी गई। 1 फरवरी 2016 से लेकर 31 जनवरी 2017 के दौरान रणोत्सव में 460 लाख की आय हुई। राज्य से बाहर आने वाले अतिथियों, रहने, खाने, परिवहन को लेकर 391.13 लाख का खर्च किया गया। इसमें रणोत्सव में 7.77 लाख, पतंगोत्सव में 144.21 लाख तथा नवरात्रि महोत्सव में 42.54 लाख रुपए खर्च किए गए। 1 फरवरी 2017 से 31 जनवरी 2018 के दौरान पतंगोत्सव में 185.79 लाख रपए तथा नवरात्रि महोत्सव में 10.82 लाख रुपए खर्च किए गए।
उधर 2016-17 के रण महोत्सव में 2 लाख 10 हजार 274 पर्यटकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीपीपी आधार पर दिए गए टेन्ट की रॉयल्टी के रूप में 286.60 लाख तथा सफेद रण में पर्यटकों के प्रवेश फीस के रूप में 173.72 लाख सहित 460.32 लाख रुपए की आय हुई।
बराबर अभ्यास नथी कर्यू
आदिवासी इलाकों में स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में आदिवासी मामलों के मंत्री गणवत वसावा की कई बार जुबान फिसल गई। उन्होंने कांग्रेस के दो विधायकों-डॉ अनिल जोशियारा व पूना गामित से कहा कि उन्होंने ठीक ढंग से अध्ययन नहीं किया है (बराबर अभ्यास नथी कर्यू)।
गांधी मंदिर शू गया टेकेदारो उभा थई गया
कांग्रेस के उपनेता शैलेष परमार ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विधानसभा चुनाव के दौरान मंदिरों में जाने को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर कहा कि राहुल गांधी मंदिर क्या चले गए, मंदिरों के समर्थक खड़े हो गए (राहुल गांधी मंदिर शू गया टेकेदारो उभा थई गया।
हूं 2 रिटर्न टिकट लई ने आयो छू
कांग्रेस के विधायक विक्रम माडम ने सदन में भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि वे फिलहाल विधायक हैं और इससे पहले दस वर्ष तक सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा विधायकों को नसीहत दी कि अच्छे काम करें जिससे मृत्यु के बाद उन्हें अच्छी तरह से श्रद्धांजलि दी जा सके। वे तो 2 रिटर्न टिकट लेकर आए हैं, इसलिए उन्हें संसद व विधानसभा दोनों जगहों पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Home / Ahmedabad / २ वर्षों में रणोत्सव, पतंगोत्सव, नवरात्रि उत्सव पर 3783.68 लाख खर्च

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो