scriptकिसानों को 3700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज | Farmers, relief package, CM rupani, gujarat assembly, heavy rain | Patrika News
अहमदाबाद

किसानों को 3700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

Farmers, relief package, CM rupani, gujarat assembly, heavy rain: बारिश से हुए नुकसान के एवज में.. मुख्यमंत्री रुपाणी ने सदन में की घोषणा

अहमदाबादSep 21, 2020 / 09:06 pm

Pushpendra Rajput

किसानों को 3700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

किसानों को 3700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

गांधीनगर. भारी बारिश (heavy rain) से किसानों (farmers) की खरीफ फसलों (Kharif crops) को हुए नुकसान के एवज में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (CM vijay rupani) ने सोमवार को विधानसभा सदन (Gujarat assembly) में 3700 करोड़ रुपए के राहत पैकेज (relif package) की घोषणा की। इसके जरिए राज्य के करीब 27 लाख किसानों को नुकसान का मुआवजा मिलेगा। 33 फीसदी से उससे ज्यादा नुकसान वाले किस्सों में दो हेक्टेयर के लिए प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं वहीं जिस किसान के पास कम भूमि है उसे भी पांच हजार रुपए भुगतान किए जाएंगे। राज्य के बीस जिलों की 123 तहसीलों के 37 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को सहायता मिलेगी। आर्थिक सहायता के लिए अक्टूबर से ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किए जा सकेंगे। किसानों के खाते में सीधे यह राशि जमा कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि राज्य के किसानों के हित में काम करने वाली यह सरकार आपदा के समय हमेशा उनके साथ है। इस वर्ष अगस्त में राज्य की कई तहसीलों में भारी बारिश होने से किसानों के खेतों में पानी जमा हो गया था। इसके चलते उनकी फसलों को नुकसान हुआ। किसान, किसान संगठनों तथा जन प्रतिनिधियों ने फसलों के नुकसान के एवज में राहत पैकेज की पेश की थी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन में नियम-44 के तहत दिए बयान में कहा कि राज्य में इस वर्ष मानसून अच्छी और समय से बारिश हुई है। हालांकि अगस्त में राज्य की कई तहसीलों में भारी बारिश हुई, जिससे कृषि पैदावार को नुकसान की रिपोर्ट मिली है। वहीं किसान संगठनों और जन प्रतिनिधियों ने भी मूंगफली, कपास, धान, तिल, बाजरा, सब्जी जैसे फसलों को नुकसान होने की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में अकाल जैसे हालातों थे उस समय राज्य की 51 तहसीलों को अकालग्रस्त और 45 तहसीलों को प्रभावित घोषित किया था। बाद में किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा भुगतान किया था। वर्ष 2019-20 मे भी राज्य में बेमौसमी बारिश से किसानों को नुकसान हुआ था, जिसमें 3795 करोड़ रुपए का कृषि राहत पैकेज घोषित किया था।

Home / Ahmedabad / किसानों को 3700 करोड़ रुपए का राहत पैकेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो