script16 वर्षों में पहली बार गुजरात में स्कूल प्रवेशोत्सव रद्द | First time in 16 years: No govt school enrolment drive in Gujarat | Patrika News
अहमदाबाद

16 वर्षों में पहली बार गुजरात में स्कूल प्रवेशोत्सव रद्द

-वायु चक्रवात, विधानसभा सत्र को बताया गया कारण

अहमदाबादJun 22, 2019 / 05:13 pm

Uday Kumar Patel

School enrolment drive, Gujarat govt,Bhupendra Chudasma,

16 वर्षों में पहली बार गुजरात में स्कूल प्रवेशोत्सव रद्द

अहमदाबाद. गुजरात में 16 वर्षों में पहली बार सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए मनाया जाने वाला सरकारी उत्सव-प्रवेशोत्सव-इस बार नहीं होगा। वर्तमान प्रधानमंत्री और राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2003 में गुजरात में इस स्कूल प्रवेशोत्सव की शुरुआत की थी। इसके तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराया जाता है।
इस बार के स्कूल प्रवेशोत्सव के रद्द किए जाने का कारण वायु चक्रवात बताया जाता है। इस वर्ष स्कूल प्रवेशोत्सव 13 से 15 जून तक आयोजित किया जाना था। इसके तहत पहले दो दिनों तक यह ग्रामीण क्षेत्रों में और अंतिम दिन शहरी इलाकों में स्कूल प्रवेशोत्सव आयोजित किया जाना था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी मंत्री और अधिकारीगण जुड़ते हैं और विभिन्न स्कूलों में जाकर दाखिला दिलवाते हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चुडास्मा ने बताया कि वायु चक्रवात के कारण इस वर्ष का स्कूल प्रवेशोत्सव रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष स्कूल प्रवेशोत्सव को रद्द कर दिया गया है।

Home / Ahmedabad / 16 वर्षों में पहली बार गुजरात में स्कूल प्रवेशोत्सव रद्द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो