scriptGujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार | Food Poison, Health, Hospital, Minister | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार

मेहसाणा जिले की विसनगर तहसील के सवाला गांव की घटना
स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल पहुंचे

अहमदाबादMar 05, 2022 / 11:11 pm

Binod Pandey

Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार

Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार,Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार,Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार

मेहसाणा. जिले की विसनगर तहसील के सवाला गांव में विवाह समारोह में शुक्रवार रात को भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार हो गए। इन्हें फूड प्वॉइजनिंग होने की बात कही गई। घटना की जानकारी मिलने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक ऋषिकेश पटेल विसनगर के सिविल अस्पताल, वडनगर सरकारी स्स्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जानकारी लेने पहुंचे। मंत्री ने अधिकारियों को समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार

जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में भोजन करने के बाद लोगों की तबियत बिगडऩे लगी। इन सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसमें विसनगर के नूतन हॉस्पिटल में 410, सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में 300, मेहसाणा के जी एच अस्पताल में 206, वडनगर सरकारी अस्पताल में 135, मेहसाणा के अस्पताल में 50, विसनगर सीएचसी में 44, सीएचसी खेरालू में 7, ऊंझा सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में 5 सहित कुल मिलाकर 1057 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसमें सभी मरीजों की हालत स्थिर है। अधिकांश मरीजों का इलाज के बाद उन्हें उनके घर भी भेज दिया गया।

मंत्री पटेल ने फूड प्वॉइजनिंग के अधिक मामले आने पर सभी की त्वरित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मंत्री के साथ कलक्टर उदित अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी डॉ ओम प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ पार्थराजसिंह गोहिल, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Gujarat News : विवाह समारोह में भोजन के बाद 1000 से अधिक लोग बीमार
युवक ने सरोवर में लगाई छलांग, मौत
पाटण. शहर के समीप खानसरोवर में शुक्रवार देर शाम एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक की बाइक सरोवर के समीप ही खड़ी थी। मामले की जानकारी पर नगरपालिका के फायर विभाग के तैराक मौके पर पहुंच गए। तैराकों ने काफी देर तक सरोवर में युवक की तलाश की। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया। रात होने की वजह से उसे ढूंढा नहीं जा सका। शनिवार को सुबह के समय युवक का शव दिखाई देने पर नगरपालिका के तैराकों ने उसे बाहर निकाला। मृतक की पहचान पाटण शहर के गुमड़ा मस्जिद के समीप रहने वाले 22 वर्षीय राजपूत रोहित तखत सिंह के रूप में हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो