scriptBJP: गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने धारण किया केसरिया | former congress leader hardik patel joined bjp | Patrika News
अहमदाबाद

BJP: गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने धारण किया केसरिया

former congress leader hardik patel joined bjp विजय मुहूर्त में भाजपा में हुए शामिल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने केसरिया खेस, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने केसरिया टोपी पहनाकर किया शामिल

अहमदाबादJun 02, 2022 / 05:49 pm

nagendra singh rathore

BJP: गुजरात: कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने धारण किया केसरिया

BJP: गुजरात: कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने धारण किया केसरिया

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल गुरुवार को विजय मुहूर्त में भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हो गए। गांधीनगर स्थित प्रदेश BJP मुख्यालय कमलम् में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने केसरिया खेस और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने केसरिया टोपी पहनाकर हार्दिक पटेल को भाजपा में शामिल किया। Hardik patel के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी केसरिया धारण किया। सुबह अपने घर में दुर्गा पाठ करने के बाद एसजीवीपी गुरुकुल में राम, श्याम और घनश्याम मंदिर के दर्शन करने और फिर संतों की उपस्थिति में गोपूजा करने के बाद हार्दिक ने कोबा सर्कल से गांधीनगर प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम् तक खुली जीप में रोड शो किया। भाजपा के पाटीदार नेताओं की नाराजगी के बीच गुरुवार को हार्दिक पटेल के भाजपा में शामिल होने के दौरान विरमगाम से पूर्व विधायक तेजश्रीबेन पटेल, नोत्तम स्वामी, अविचलदास महाराज, चैतन्यशंभू महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष एम एस पटेल, महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला, विनोद चावडा, रजनी पटेल, प्रवक्ता यमल व्यास सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। हार्दिक पटेल गुजरात में वर्ष 2015 में पाटीदारों को ओबीसी आरक्षण दिलाने के लिए शुरू हुए पाटीदार आरक्षण आंदोलन का मुख्य चेहरा थे। इस आंदोलन की बदौलत केन्द्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने की जनवरी 2019 में घोषणा की और विधेयक पारित कर कानून बनाया। हार्दिक पटेल वर्ष 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और बीते माह मई महीने में हार्दिक ने कांग्रेस के सभी पद से इस्तीफा दे दिया था।

शहीद 14 पाटीदारों के परिजनों को नौकरी की व्यवस्था
BJP Leader हार्दिक पटेल ने कहा कि पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान गुजरात में जो 14 पाटीदार युवा शहीद हुए हैं, उनके परिजनों को सरकारी नौकरी नहीं मिलने तक वैकल्पिक नौकरी की व्यवस्था उनकी ओर से करने की कोशिश की जाएगी। आगामी दो महीने में इसके लिए उनकी ओर से प्रयास किए जाएंगे। आर्थिक मदद सरकार ने पहले से ही कर दी है।

कार्यकर्ता की भूमिका में हुआ शामिल: हार्दिक
BJP में शामिल होने के बाद Hardik Patel ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रहित के लिए काम हो रहा हंै। ऐसे में मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश के हित के लिए बड़े राष्ट्रहित के कार्य में एक छोटा सिपाही बनकर काम करूं। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। कार्यकर्ता की भूमिका में पार्टी से जुड़ा हूं। कांग्रेस में था, वहां जनहित या जनभावना के मुद्दे पर काम नहीं किया जा रहा था। जिस छत्र छाया में मैं आया हूं वहां जनहित का कार्य करने का मौका मिलेगा। पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी वह निभाऊंगा। मैं पार्टी के अनुशासन में रहकर करूंगा।

 

BJP: गुजरात: कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने धारण किया केसरिया
https://twitter.com/HardikPatel_/status/1532326974072442881?ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेसी नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भी भाजपा में हुईं शामिल
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मणिनगर सीट से कांग्रेस से उम्मीदवार रह चुकीं श्वेता ब्रह्मभट्ट भी अपने पिता नरेन्द्र ब्रह्मभट्ट के साथ गुरुवार सुबह BJP में शामिल हुईं। श्वेता ने कहा कि वे टिकट लेने या विधायक बनने के लिए पार्टी में नहीं आई हैं उन्हें जनसेवा करनी है उसके लिए आई हैं।

Home / Ahmedabad / BJP: गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने धारण किया केसरिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो