scriptडिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लालच में ११.७५ लाख की धोखाधड़ी | Fraud, Ahmedabad, Crime News | Patrika News
अहमदाबाद

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लालच में ११.७५ लाख की धोखाधड़ी

दो के विरुद्ध मामला

अहमदाबादMar 15, 2020 / 10:25 pm

Omprakash Sharma

Fraud, Ahmedabad, Crime News

डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लालच में ११.७५ लाख की धोखाधड़ी,डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लालच में ११.७५ लाख की धोखाधड़ी

अहमदाबाद. शहर के दाणीलीमडा में एक व्यक्ति से पौने ग्यारह लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दो के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
शहर के बेहरामपुरा निवासी ३५ वर्षीय एक युवक का आरोप है कि पिछले वर्ष के अंत में दो आरोपियों ने मिलकर उससे १०.७५ लाख रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने युवक को कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच दिया था जिसकी एवज में तीन माह में रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद जब डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बनाया गया तो पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
महिला के गले से चेन झपटी
शहर के इसनपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपटने का मामला सामने आया है। इसनपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि ६७ वर्षीय महिला रात को घर के निकट से गुजर रही थी। उस दौरान स्कूटर सवार दो जन में से एक ने महिला के गले से चेन झपट ली और दोनों फरार हो गए।

Home / Ahmedabad / डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लालच में ११.७५ लाख की धोखाधड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो