scriptमहात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे गुजरात के सपूतों ने अखंड भारत का निर्माण किया: देवव्रत | Gandhi Sardar Patel made akhand Bharat: Acharya Devvrat | Patrika News
अहमदाबाद

महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे गुजरात के सपूतों ने अखंड भारत का निर्माण किया: देवव्रत

-73वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सम्मेलन

अहमदाबादAug 18, 2019 / 12:47 am

Uday Kumar Patel

Gujarat, Governor, Acharya Devvrat

महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे गुजरात के सपूतों ने अखंड भारत का निर्माण किया: देवव्रत

अहमदाबाद. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि महात्मा गांधी जी और सरदार पटेल जैसे गुजरात के सपूतों ने अखंड भारत का निर्माण किया। राष्ट्र का एक प्रदेश बाकी था, उसे भी गुजरात के सपूत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का स्वप्न तभी साकार होगा, जब किसान सुभाष पालेकर की ओर से प्रेरित जीरो बजट प्राकृतिक कृषि अपनाएंगे। इस दिशा में गुजरात के किसान एक जन आंदोलन के जरिए पूरे देश को राह दिखाएंगे।
राज्यपाल ने प्राकृतिक कृषि को राज्य में जन आंदोलन बनाने के लिए इस स्वतंत्रता पर्व को प्रेरणा पर्व के रूप में मनाने का सभी से अनुरोध किया।

73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल की पत्नी दर्शना देवी और सीएम की पत्नी अंजलीबेन रूपाणी मौजूद थीं।
इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा मुख्य सचिव डॉ. जेएन सिंह, भारतीय सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ सचिवगण, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित महानुभाव, प्रतिभाशाली खिलाडी, मेधावी विद्यार्थियों, पदाधिकारी, समाज के विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणियों सहित अन्य महानुभाव उपस्थित थे।

Home / Ahmedabad / महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे गुजरात के सपूतों ने अखंड भारत का निर्माण किया: देवव्रत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो