scriptGender Pay Gap : पुरुषों के बराबर काम की मार, मगर… 21 फीसदी कम पगार | Gender Pay Gap : Work equal to men, but... 21 percent less salary | Patrika News
अहमदाबाद

Gender Pay Gap : पुरुषों के बराबर काम की मार, मगर… 21 फीसदी कम पगार

Gender Pay Gap : देश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को औसतन 21.3 फीसदी कम पारिश्रमिक (Wage) मिलता हैं। इसी प्रकार मजदूरी और कृषि कार्यों में यह अंतर 52 फीसदी से भी अधिक है। वल्र्ड एम्प्लाइमेंट एंड सोशल आउटलुक 2022 के अनुसार बिहार में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में बीते दो वर्षों में करीब 58 फीसदी, तमिलनाडु में 49 फीसदी, कर्नाटक में 36 फीसदी, महाराष्ट्र में 34 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 26 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 23 फीसदी, गुजरात में 15 फीसदी, मध्य प्रदे

अहमदाबादMay 02, 2022 / 06:18 am

arun Kumar

gender_pay_gap.jpg
अरुण कुमार

जयुपुर. देश में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को औसतन 21.3 फीसदी कम पारिश्रमिक (Wage) मिलता हैं। उद्योगों और निजी क्षेत्रों में यह असमानता 34 फीसदी तक है। इसी प्रकार मजदूरी और कृषि कार्यों में यह अंतर 52 फीसदी से भी अधिक है। वल्र्ड एम्प्लाइमेंट एंड सोशल आउटलुक 2022 (world employment and social outlook 2022) के अनुसार बिहार में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में बीते दो वर्षों में करीब 58 फीसदी, तमिलनाडु में 49 फीसदी, कर्नाटक में 36 फीसदी, महाराष्ट्र में 34 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 26 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 23 फीसदी, गुजरात में 15 फीसदी, मध्य प्रदेश में 12 फीसदी, उत्तराखंड में 10 फीसदी तक कम मजदूरी दी गई। उम्र के साथ यह अंतर और भी बढ़ता जाता है। बैंकिंग (Banking) और बीमा (insurance) एकमात्र ऐसा उद्योग है जहां पुरुष सिर्फ महिलाओं से 2 फीसदी अधिक कमाते हैं। करीब 46 फीसदी महिलाओं को मां बनने के क्रम में कम वेतन या नौकरी छोडऩे का दंश झेलना पड़ता है। ग्लोबल जेंडर गैप 2021 (Global gender gap 2021) की रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक, विज्ञान, गणित, प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में महिला और पुरुषों के वेतन में यह अंतर और बढ़ जाता है।
वैश्विक स्तर पर महिलाओं को पुरुषों की कमाई का औसतन 63 फीसदी ही भुगतान किया जाता है। अमरीका में एक डॉलर की तुलना में महिलाओं को औसतन 85 सेंट ही मिलते हैं। द वूमेन इन द वर्कप्लेस 2021 के अनुसार 22 फीसदी पुरुषों की तुलना में 42 फीसदी महिलाओं ने लैंगिक भेदभाव का अनुभव किया। गोरे और काले होने के साथ यह भेदभाव और बढ़ जाता है।
Gender Pay Gap : पुरुषों के बराबर काम की मार, मगर... 21 फीसदी कम पगार

दुनिया में महिला-पुरुष वेतन में अंतर
विश्व बैंक की महिला, व्यवसाय और कानून 2022 की रिपोर्ट के अनुसार 178 देशों में 240 करोड़ महिलाओं को समान आर्थिक अवसर नहीं दिए जाते हैं। 86 देशों में महिलाओं को नौकरी में किसी न किसी प्रतिबंध का सामना करना पड़ता है और 95 देश समान काम के लिए समान वेतन की गारंटी नहीं देते हैं। दुनिया में कोस्टारिका ऐसा देश है जहां हर स्तर पर महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन मिलता है। इसके अलावा 12 देशों- बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, यूनान, आयरलैंड, लाताविया, लेग्जिमबर्ग, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन और आइसलैंड में महिलाओं को पुरुषोंं के बराबर आर्थिक अधिकार प्राप्त हैं।

Gender Pay Gap : पुरुषों के बराबर काम की मार, मगर... 21 फीसदी कम पगार

अभी भी दबाव में 90 फीसदी महिलाएं
लिंक्डइन अपॉच्र्युनिटी-2021 के सर्वे के अुनसार भारत में अभी भी 90 फीसदी महिलाएं कोरोना का दंश झेल रही हैं। 22 फीसदी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में वरीयता नहीं दी जा रही है। 85 फीसदी महिलाओं ने कहा कि क्षेत्रीय औसत की तुलना में उन्हें सही समय पर प्रमोशन, वेतन बढ़ोतरी या वर्क ऑफर नहीं मिलता है। दो-तिहाई कामकाजी महिलाएं पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण काम में भेदभाव का सामना कर रही हैं।

Home / Ahmedabad / Gender Pay Gap : पुरुषों के बराबर काम की मार, मगर… 21 फीसदी कम पगार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो