6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और राजस्थान पत्रिका का आह्वान, करें मतदान, देखें वीडियो

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में हमारा मत-हमारी ताकत विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। न्यूटाउन के डोकानिया बैंक्वेट में आयोजित संगोष्ठी में न्यूटाउन नागरिक सेवा समिति और लायन्स क्लब ऑफ न्यूटाउन नामक सहयोगी संस्था थी। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया ने कहा कि खुद मतदान करें और 10 अन्य मतदाताओं से भी करवाएं

Google source verification

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन और राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में हमारा मत-हमारी ताकत विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। न्यूटाउन के डोकानिया बैंक्वेट में आयोजित संगोष्ठी में न्यूटाउन नागरिक सेवा समिति और लायन्स क्लब ऑफ न्यूटाउन नामक सहयोगी संस्था थी। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार लोहिया ने कहा कि खुद मतदान करें और 10 अन्य मतदाताओं से भी करवाएं। वोट डालना हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। मारवाड़ी होना भी गर्व की बात है। हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से और संगठित और जागरूक होने की आवश्यकता है। लोकतंत्र के इस उत्सव में समाज के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए तभी हमारी राजनीतिक ताकत बढ़ेगी। समाज और देश गढऩे में हमारी और भागीदारी बढ़ेगी। जिस तरह से मारवाड़ी समाज की पहचान कारोबार जगत में है उसी तरह से पहचान हर क्षेत्र में होनी चाहिए।

मतदान करो सही नेतृत्व चुनो: पूनम गांधी

सुशीला बिरला गल्र्स स्कूल की टीजर पूनम गांधी ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां 10 से भी कम वोट हैं, वहां भी चुनाव आयोग की ओर से बूथ की व्यवस्था की जाती है, भले ही वह बूथ कितने भी दुर्गम स्थल पर हो। इसलिए हम सभी नागरिकों का भी मतदान करना कर्तव्य होना चाहिए। एक तरह से हम चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेकर समाज और देश गढऩे की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हैं। पूनम गांधी ने कहा कि इसलिए इसबार अंगुली उठाओ और वोट डालकर सही नेतृत्व चुनो। पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि दिन ब दिन सम्मेलन की शक्ति बढ़ती जा रही है। उन्होंने मारवाड़ी समाज के लोगों से एकजुट होने तथा किसी भी हालात में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम संगठित होकर किसी भी मंच पर अपनी बात मनवाने की ताकत हासिल कर सकते हैं।