
Gold-Silver Price
पिछले महीने सोना और चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में बंपर उछाल देखने को मिला। हालांकि पिछले एक हफ्ते से सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में हर दिन गिरावट आ रही है। इतना ही नहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में भी सोना और चांदी रोज़ गिर रहा है और यह सिलसिला अभी भी बरकरार है।
पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को .मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में सोने की कीमत गिरकर 1,50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटे में चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली है। आज, शुक्रवार, 6 फरवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज चार्ट में चांदी की कीमत गिरकर 2,33,613 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
भारत में इस समय शादी का सीज़न चल रहा है। हालांकि शादी वाले परिवारों में सोना और चांदी की खरीद लोग पहले ही कर चुके हैं, लेकिन अब शादी के इस सीज़न में हर दिन सोना-चांदी के भाव कम हो रहे हैं।
भारत में पिछले कुछ दिनों से हर दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि इसके पीछे क्या वजह है। इसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर अमेरिकी डॉलर का मज़बूत होना और अमेरिकी फेड रिज़र्व का ब्याज दर कटौती पर सतर्क रुख हैं, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग घटी है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने, रिकॉर्ड ऊँचाइयों के बाद भारी प्रॉफिट बुकिंग, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अतिरिक्त मार्जिन ज़रूरतें और लेवरेज पोज़ीशन्स की जबरन बिकवाली से चांदी में भी सोना और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि इस गिरावट को अस्थायी माना जा रहा है।
Updated on:
06 Feb 2026 10:20 am
Published on:
06 Feb 2026 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
Gold Silver Price News
