25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad News : कवांट में गेर मेला 12 को

विदेशी यात्रियों की होगी अतिरिक्त स्क्रीनिंग कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने के निर्देश आदिवासियों की संस्कृति की दिखेगी झलक जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 9 Mar 2020, 8:28 PM IST

Ahmedabad News : कवांट में गेर मेला 12 को

फाइल फोटो

वडोदरा. छोटा उदेपुर जिले के कवांट में होली के तीसरे दिन यानी आगामी 12 मार्च को गेर मेले का आयोजन होगा। मेले में आदिवासियों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
एक दिवसीय गेर मेले को देखने व मेले का आनंद लेने के लिए गुजरात के अलावा पड़ोसी राज्यों - मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के लोगों के अलावा विदेश से भी बड़ी संख्या में यात्री हिस्सा लेंगे।
छोटा उदेपुर के जिला कलक्टर सुजल मयात्रा की अध्यक्षता में हाल ही आयोजित बैठक में कोरोना वायरस के संदर्भ में आवयश्क सावधानी बरतने के साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक सूचनाएं देकर सावधानी के लिए बताए कदमों का चुस्त पालन करने के निर्देश दिए गए।
विदेश से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग हालांकि हवाई अड्डों पर ही की जा रही है, लेकिन गेर के मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते सावधानी के तौर पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। कवांट के प्रवेश स्थल से कुछ मीटर पहले हैल्थ स्क्रीनिंग फॉर इन्टरनेशनल टूरिस्ट बूथ बनाने के लिए जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य विभग को निर्देश दिया है। इस बूथ पर सावधानी बरतने के लिए प्रत्येक विदेशी यात्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस बूथ पर स्क्रीनिंग के विशेष किट रखने व मास्कधारी स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमों को तैनात करने की अपील की गई है।

छोटा उदेपुर व कवांट के अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने के लिए छोटा उदेपुर के सरकारी अस्पताल में विशेष आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा गेर मेले के मद्देनजर कवांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा मेले में विशेष स्वास्थ्य टीमें तैनात कर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने पर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

अभियान चलाकर कवांट में सफाई करने के निर्देश

कवांट में गेर मेले के मद्देनजर पंचायत को अभियान चलाकर कवांट में सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य में आवश्यकतानुसार छोटा उदेपुर नगर पालिका से सफाई कर्मचारियों व साधनों की मदद ली जा सकती है। पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त के लिए आवश्यक योजना बनाकर, सतर्कता बरतने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाकर मेले का शांतिपूर्वक आयोजन करने के लिए विशेष ध्यान रखने की भी अपील की गई। मेले के सुचारू संचालन के लिए जिला कलक्टर ने विविध समितियां गठित कर उच्चाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।