पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि यदि पुराने वीडियो का उपयोग किया जा रहा है तो यहां एक ऐसा थोड़ा पुराना वीडियो है जिसमें विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से भारत को चीन से डरने की सलाह दी है। वह कहते हैं कि हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं इसलिए हमें बड़ी अर्थव्यवस्था से डरना चाहिए। वीडियो में एंकर उन्हें टोकती हैं और यह प्रतिक्रिया देती है कि क्या हमें चीन से डरना चाहिए? इसपर एस. जयशंकर बहुत जोर देकर कहते हैं- हां, हमें डरना चाहिए क्योंकि हम उनसे छोटी अर्थव्यवस्था हैं।