14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! 16 नवंबर तक बढ़ेगा खतरा, राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 Nov 2026, 7:26 AM IST

IMD Cyclone Alert Bay of Bengal November 16

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान (Photo-AI)

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले तीन दिनों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर की सुबह कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके 14 नवंबर को सुस्पष्ट कम दबाव क्षेत्र और 15 नवंबर को डिप्रेशन में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

इस मौसमी गतिविधि के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में 15 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राजस्थान में भी मौसम बदलेगा। आइएमडी (IMD) ने 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना

15 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को बारिश की संभावना हैं। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में अगले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 18 और 19 नवंबर को ओडिशा तथा तटीय आंध्रप्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।

16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस मौसमी सिस्टम के विकसित होने की संभावित समयसीमा इस प्रकार है:

  • 13-14 नवंबर: दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा।
  • 15 नवंबर (सुबह): इसके मध्य और उससे सटे दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
  • 16 नवंबर (शाम): इसके और मजबूत होकर मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है।

मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह

चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए समुद्र में मौजूद मछुआरों को 15 नवंबर तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में 17 नवंबर तक समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रह सकती है।