13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अहमदाबाद, मंत्रियों के साथ करेंगे सियासी मंथन, संगठन के नेताओं को भी बुलाया

PM Narendra Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात पहुंचे। वे गांधीनगर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में सरकार के कामकाज और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 13 Nov 2026, 8:28 PM IST

pm narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो- पत्रिका

Gujarat Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और भाजपा के पूर्व मंत्रियों व विधायकों ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी रात को गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात सरकार के मंत्रियों के साथ डिनर बैठक करेंगे। इस बैठक को विधानसभा चुनाव से पहले सरकार और संगठन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इससे पहले 4 जुलाई 2026 को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ उनकी बैठक हुई थी।

मंत्रियों को लोकभवन पहुंचने के निर्देश

उस समय उन्होंने सरकारी विभागों के कामकाज, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने के निर्देश दिए थे। इस बार बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। मंत्रियों को लोकभवन पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार बैठक में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा हो सकती है। इसके साथ ही आगामी गुजरात समिट की तैयारियों, विधानसभा चुनाव की रणनीति और आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

पूर्व मंत्रियों और विधायकों को भी बुलाया

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने इस बार पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित किया। वहीं गांधीनगर में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, राज्य के सभी मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, पार्टी के चारों महामंत्री और संगठन महामंत्री रत्नाकरजी के भी शामिल होने की संभावना है। पूर्व मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी को विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

अंबाजी का दौरा रद्द, अब गांधीगनर तक सीमित रहेगा प्रवास

प्रधानमंत्री का 14 नवंबर को लाभ पंचमी के अवसर पर बनासकांठा स्थित अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा का कार्यक्रम तय था। हालांकि अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया गया। अंबाजी का दौरा स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री का गुजरात प्रवास अब गांधीनगर तक सीमित रहेगा। वे शनिवार सुबह संस्कारधाम ट्रस्ट की बैठक में शामिल होंगे। इसमें ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रमों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा होगी। शनिवार को बैठक के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।