Chamba Police high alert: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश की चंबा पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर से सटी चंबा जिले की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस ने सीमा पर बनी चेक पोस्टों, चौकियों और तैनात सभी एसपीओ को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। चंबा की सीमा जम्मू-कश्मीर से लगती है, जहां पहले भी आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए पुलिस किसी तरह का जोखिम या चूक नहीं चाहती। पुलिस टीमों को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।