परियोजना के तहत सड़क का विस्तार करने के साथ कई अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। इसमें बाइपास सड़क, कंक्रीट सर्विस रोड, एक फ्लाईओवर, तीन वाहन अंडरपास (वीयूपी) और दो रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। इन निर्माण कार्यों से स्थानीय यातायात और लंबी दूरी के वाहनों की आवाजाही को अलग-अलग रास्ते मिल सकेंगे। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।