रोड एक्सीडेंट्स के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं और भारत भी इनमें पीछे नहीं है, जो चिंता का विषय है। भारत में आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, गलत तरह से ओवरटेकिंग करने, सावधानी न बरतने, यातायात नियमों का पालन न करने, ओवरस्पीडिंग आदि कारणों से हर साल देश में कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं, जिनकी वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल होते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।