13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल की खाड़ी से हिमालय तक मौसम का मिजाज बदला, तूफान और बर्फबारी का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर तक तीसरा चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। उधर हिमाचल में बर्फबारी से तापमान 2-6 डिग्री गिरा। जानें IMD का ताजा अपडेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 13 Nov 2026, 3:51 PM IST

IMD Rainfall Alert

कहीं तूफान, कहीं बर्फ: देश में मौसम के दो रंग, IMD ने जारी किया अलर्ट, Photo- ChatGpt

Cyclone Alert: मौसम इन दिनों दो अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम चक्रवाती तूफान की ओर बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ गई है।
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का बन रहा क्षेत्र 14 नवंबर को एक कम दाब के क्षेत्र और 15 नवंबर को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद, उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने व 16 नवंबर की शाम के आसपास मध्य बंगाल के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस तरह से पिछले कुछ दिनों में आया यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय तक के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर में मौसम बादल वाला बना हुआ है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रोहतांग दर्रे, बारालाचा दर्रे और लाहौल-स्पीति तथा चंबा के अन्य ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है।

तापमान में 2 से 6 डिग्री की गिरावट

IMD के अनुसार, शुक्रवार को शिमला में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अभी सक्रिय है और राज्य के कई हिस्सों में मौसम को प्रभावित कर रहा है। पिछले 24 घंटों में चंबा और लाहौल-स्पीति के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। इस दौरान पूरे राज्य में तापमान लगभग 2 से 6 डिग्री सेल्सियस गिरा है।

ऊना में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला में यह करीब 18.4 डिग्री दर्ज हुआ। धर्मशाला, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सुबह और देर रात बादल छाए रहने से शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है। लगातार बादलों के कारण यह सामान्य से लगभग 15 डिग्री नीचे रह सकता है।

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में भी होगी भारी बारिश

उत्तर पश्चिम भारत में 13 नवंबर को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं 14-15 नवंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 13-15 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट बारिश होने और 13-14 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 14-15 नवंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 15 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की आशंका है।