इधर, मणिपुर के कांगपोकपी जिले में भी शुक्रवार को बंद का असर देखने को मिला। एक आदिवासी संगठन ने गुरुवार को दो विरोधी समूहों के बीच हुई गोलीबारी में एक कुकी महिला की मौत के विरोध में 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इसके चलते दुकानें, बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। यात्री बसों और ऑटो रिक्शा समेत ज्यादातर वाहन सड़कों से नदारद रहे, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।