अहमदाबाद

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों से बरामद किया करीब 1.17 करोड़ का सोना

तीनों ही दुबई से आए थे अहमदाबाद

अहमदाबादMar 28, 2021 / 06:38 pm

MOHIT SHARMA

एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का पर्दाफाश

गांधीनगर. सीमा शुल्क अधिकारियों ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से एक करोड़ से ज्यादा के सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है। विदेश से आने वाले तीन यात्रियों से इसकी बरामदगी की गई है। यात्री सोने की तस्करी के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते रहते हैं।
अहमदाबाद कस्टम विभाग के अनुसार ये तीनों ही मामले शुक्रवार को पकड़े गए हैं। तीनों ही यात्री दुबई से अहमदाबाद आए थे। अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आए एक यात्री को सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका और उसके ट्रॉली बैग की जांच की। जांच के दौरान 17.64 लाख रुपए कीमत का 379.79 ग्राम सोना बरामद किया गया। यह सोना ट्रॉली बैग में रोडियम कोटेड वायर के रूप
में छिपाया गया था।
इसी तरह दुबई से आए एक अन्य यात्री से 75.94 लाख रुपए का 1632.96 ग्राम सोना जप्त किया गया। यात्री ने यह सोना विमान की सीट के नीचे छिपाया था। वहीं दुबई से ही आए एक अन्य यात्री से 23.65 लाख रुपए का 509.77 ग्राम सोना जŽप्त किया गया। यात्री ने यह सोना बैगेज में पैकिंग मटीरियल्स के स्वरूप में फोइल में छिपाया था। फिलहाल सीमा शुल्क अधिकारी इन यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Home / Ahmedabad / अहमदाबाद एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों से बरामद किया करीब 1.17 करोड़ का सोना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.